सोने की कीमतों में ₹1,200 की गिरावट, अब 10 ग्राम का भाव ₹88,200
अमेरिकी डॉलर में मजबूती और ग्लोबल ट्रेड वॉर के साथ भारत- पाकिस्तान तनाव कम होने के बाद गुरुवार को सुबह घरेलू वायदा बाजार में सोने -चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. बता दें, MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर 5 जून की डिलीवरी वाला गोल्ड सुबह 11:35 के आस-पास 1200 रुपए 1.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 91100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है.
चांदी का भाव
पिछले सत्र में सोने के भाव लगभग 1.5 प्रतिशत गिरकर 92,265 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. एमसीएक्स गोल्ड की कीमतों में पिछले एक सप्ताह में 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है. खबर लिखे जाने तक सुबह 11 बजकर 30 मिनट के आस-पास चांदी MCX पर 4 जुलाई 2025 की डिलीवरी वाली चांदी 1075 रुपए या 1.13 फीसदी गिरकर 94476 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था.
दिल्ली, मुंबई, चेन्नई में आज सोने की कीमत
दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव 83,747 प्रति 10 ग्राम है, 24 कैरेट सोने का भाव 91,360प्रति 10 ग्राम है. मुंबई की बात करें 22 कैरेट सोने का भाव 83,893 प्रति 10 ग्राम है. 24 कैरेट सोने का भाव 91,520 रुपए प्रति 10 ग्राम है. चेन्नई में 22 कैरेट सोने का भाव 84,132 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव 91,780 रुपए प्रति 10 ग्राम है. बैंगलोर में 22 कैरेट सोना 83,958 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव 91,590प्रति 10 ग्राम है.
क्यों गिर रहा भाव
सोने की कीमत गिरने के पीछे का कारण अमेरिका और चीन ट्रेड डील में बुलियन मार्केट्स की धारण को बदल दिया है. बता दें, व्यापारी और निवेशक अपनी लॉन्ग पोजीशन को समाप्त कर रहे हैं और मुनाफावसूली कर रहे हैं.
कैसे तय होती है सोने की कीमत
भारत में सोने की कीमत कई कारणों से बदलती रहती है. जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव. बता दें, सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं है, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है. सोना खासकर लोग शादी और त्योहार में खरीदते हैं जिसके कारण इसकी मांग अधिक होती है.
जबलपुर में सर्वे अभियान तेज, 29 बंगलों की जमीन पर अटका पेंच
भारत-अफ्रीका संबंधों को मिलेगी नई दिशा, इस महीने होंगे अहम संवाद
बरगी डेम हादसे में नया विवाद, पायलट ने शव ले जाने से किया इंकार
हाईवे पर भीषण हादसा, बस-ट्रक टकराए, कई घायल
केरल नतीजे: पलक्कड़ में कांग्रेस का कब्जा, सुरेंद्रन का ‘कमल’ नहीं खिला
बस में लगी आग से मचा हड़कंप, बड़वानी में सभी यात्री सुरक्षित
गेहूं खरीद व्यवस्था से नाराज किसान, SDM ऑफिस के बाहर धरना
उपचुनाव में सुनेत्रा पवार का जलवा, भारी अंतर से दर्ज की जीत
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: पाकिस्तान से आने वाले निवेश पर लगेगी रोक
“हर राज्य में जनता का भरोसा BJP पर” — जीत के बाद बोले CM मोहन यादव