ऑपरेशन सिंदूर पर अमित शाह का बड़ा बयान, बताया पीएम मोदी के नेतृत्व का परिणाम
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति, खुफिया एजेंसियों की सटीक जानकारी जुटाने की दक्षता, और भारतीय सशस्त्र बलों की बेजोड़ हमलावर क्षमता का प्रतीक है.
शाह ने यह टिप्पणी दिल्ली में एक उन्नत बहु-एजेंसी खुफिया केंद्र के उद्घाटन के अवसर पर की. यह केंद्र विभिन्न सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के बीच समय पर सूचनाओं के आदान-प्रदान को बेहतर बनाने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है.
गृह मंत्री ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर प्रधानमंत्री मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति, हमारी एजेंसियों की सटीक खुफिया जानकारी और हमारे तीनों सशस्त्र बलों की असाधारण क्षमता का अनूठा प्रतीक है. “
शाह ने नार्थ ब्लॉक में MAC का किया उद्घाटन
गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने 7 मई को पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए थे. यह कार्रवाई 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में की गई थी.
भारत और पाकिस्तान ने 10 मई को सैन्य कार्रवाई को स्थगित करने पर सहमति जताई थी। हालांकि भारत ने स्पष्ट किया कि यह केवल एक अस्थायी रोक है, और आगे की कार्रवाई पाकिस्तान के व्यवहार पर निर्भर करेगी.
ऑपरेश सिंदूर ने पाकिस्तान की दिखाई उसकी औकात
प्रधानमंत्री मोदी ने भी ऑपरेशन सिंदूर को आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई नीति और न्याय के लिए अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया था. उन्होंने अपने 22 मिनट के संबोधन में कहा था, “यह अब नया सामान्य है. हमने केवल पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान को स्थगित रखा है, भविष्य की दिशा उनके व्यवहार पर निर्भर करेगी.”
प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए यह भी कहा था कि भारत परमाणु ब्लैकमेल के सामने नहीं झुकेगा और दुनिया को स्पष्ट संदेश दिया कि, “आतंक और व्यापार, आतंक और वार्ता—एक साथ नहीं चल सकते.”
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम
11 दिनों की मशक्कत के बाद बुझी जापान की आग, हालात काबू में
BJP ने असम में रचा इतिहास, तमिलनाडु में TVK ने बिगाड़ा समीकरण