बेंगलुरु में बादलों का कहर, 20 झीलों में ओवरफ्लो की स्थिति
देश की सिलिकॉन वैली कहा जाने वाला बेंगलुरु इस वक्त बारिश से बेहाल है। पिछले 12 घंटे में बेंगलुरु में 130 मिमी बारिश हुई है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस बारिश के कारण बेंगलुरु की 20 से ज्यादा झीलें ओवरफ्लो की स्थिति तक पहुंच गई हैं।
बताया जा रहा है कि दो निम्न दबाव वाले सिस्टम के मिलने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। मौसम विभाग ने अभी अगले 5 दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। बेंगलुरु के कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गई हैं। अंडरपास पानी में डूब गए हैं।
घुटनों तक पानी में जाने को मजबूर लोग
कई घरों में भी पानी घुस गया है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। रेस्क्यू टीमें नाव, जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही हैं। बेंगलुरू में घुटनों तक पानी में फंसे लोगों को बचाने के लिए आवश्यक सामग्री से भरी नावें और ट्रैक्टर ट्रेलर तैनात किए गए हैं।
सिल्क बोर्ड जंक्शन के पास रहने वाले स्थानीय निवासी उभय अधिकारी ने बताया कि यह सरकार की विफलता है। उन्हें सावधानी बरतने की जरूरत है। निचले इलाकों से आने वाले लोग सोमवार को आफिस जाने के लिए बीबीएमपी द्वारा तैनात की गई नावों में सवार होकर गए।
राज्य एनडीआरएफ के एक अधिकारी ने कहा कि किसी ने भी बेंगलुरु में इतनी भारी बारिश की उम्मीद नहीं की थी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मई में इतनी भारी बारिश आम बात नहीं है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मई महीने में यहां आखिरी बार इतनी भारी बारिश 18 मई, 2022 को हुई थी। यहां मई महीने में सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड 153.9 मिमी है, जो छह मई 1909 को हुआ था।
‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर नई बहस, सियासी हलकों में हलचल
शहद के गुण जानकर रह जाएंगे हैरान, आयुर्वेद में बताया गया अमृत
तवी रिवरफ्रंट डेवलपमेंट से बदलेगी जम्मू की तस्वीर, पर्यटन को नई रफ्तार
इलाज के दौरान बुझ गई विक्रम की जिंदगी, घर में पसरा मातम
सम्राट चौधरी ने गर्मजोशी से किया स्वागत, मजबूत होंगे द्विपक्षीय संबंध
साइबर ठगी का नया जाल, डिजिटल अरेस्ट में फंसा परिवार, पत्नी की हालत गंभीर
आज होगी मोहन कैबिनेट मीटिंग, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर हो सकता है फैसला
BJP प्रदेश अध्यक्ष ने किया ऐलान, 9 मई को नए CM की शपथ
राजा शिवाजी ने खोया दम, कलेक्शन में आई बड़ी गिरावट
सोशल मीडिया पर छाए Vijay, सेलेब्स ने जमकर लुटाया प्यार