सुपौल में सास-बहू की अनोखी जोड़ी, रिश्ते की नई परिभाषा बनी कहानी
आमतौर पर सास और बहू के रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें सामने आती हैं. कई बार सास बहू में खटपट की भी बात सामने आती है, लेकिन बिहार राज्य के सुपौल जिले से एक अनोखी खबर आई है. यहां एक सास ने अपनी बहू के लिए ऐसी पहल की है, जिसकी लोग खुले दिल से सराहना कर रहे हैं. सास और बहू का यह वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
बिहार के शिक्षा विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार राज्य के सुपौल जिले के छातापुर प्रखंड के कटहरा पंचायत की एक सास ने ऐसा प्रेरणादायक कदम उठाया है, जिसकी खूब सराहना हो रही है. यहां सास अपनी नई बहू को नौवीं कक्षा में एडमिशन दिलाने के लिए खुद स्कूल पहुंच थी.छातापुर प्रखंड के कटहरा पंचायत स्थित मध्य विद्यालय, कटहरा में रहने वाली एक महिला अपनी बहू को लेकर के स्कूल पहुंच गई.
बहू को स्कूल में एडमिशन कराने पहुंची साल
महिला का कहना था कि उसकी बहू का एडमिशन नौवीं कक्षा में ले लिया जाए. स्कूल की टीचर स्मिता ठाकुर ने जब इस अनोखे दृश्य को देखा तो उन्होंने इसे अपने मोबाइल से शूट कर लिया. देखते ही देखते सास और बहू की अनोखी बॉन्डिंग वाला यह वीडियो वायरल हो गया. वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने कई कमेंट भी किया है, जिसमें वह सास के सोच की सराहना कर रहे हैं. सास का कहना था कि शिक्षा जीवन में बहुत जरूरी है.
‘शादी से पहले ही तय हो गया था सबकुछ’
बहू का बाल विवाह हो गया, लेकिन अब मेरी जिम्मेदारी है कि मेरी बहू पढ़ी-लिखी हो. समाज के तानों को दरकिनार करते हुए उन्होंने अपनी बहू को शिक्षित करने की प्राथमिकता दी है. उद्देश्य केवल यही है कि वह आत्मनिर्भर बने. सास और बहू की इस अनोखी कहानी को शिक्षा विभाग की तरफ से भी प्रोत्साहित किया गया है. सास ने बताया कि शादी से पहले ही सब कुछ तय हो गया था.
सपनों को मिले पहिए : भीमा मारकंडे की 'बैसाखी' से 'आत्मनिर्भरता' तक की प्रेरक यात्रा
व्यापारियों के लिए खुशखबरी, Madhya Pradesh सरकार का बड़ा कदम
प्रेग्नेंसी में डाइट कंट्रोल क्यों है जरूरी? जानें सही तरीके
गिफ्ट के नाम पर धोखा, युवती बनी साइबर ठगी की शिकार
पुराने फोटो पर टिप्पणी से भड़का राजनीतिक विवाद
बंगाल और असम में मिले जनादेश पर राजनीतिक प्रतिक्रिया तेज
वैश्विक मंच पर Subrahmanyam Jaishankar ने आर्थिक साझेदारी को दी प्राथमिकता
Bharatiya Janata Party एक्शन मोड में, Amit Shah बंगाल तो JP Nadda असम संभालेंगे
18 साल के सफर का अंत, RCB से हुआ ऐतिहासिक अलगाव