झारखंड की सरोज लकड़ा को 1,200 किलोमीटर दूर जाकर पता चला पति का असली रंग
आपने लुटेरी दुल्हनों के कई घटनाएं सुनी होंगी. लेकिन राजस्थान का एक दूल्हा इन लुटेरी दुल्हनों से भी कहीं आगे निकला. उसने 15 महीने तक एक दुल्हन का इस्तेमाल किया. यही नहीं, उसके 80 रिश्तेदारों से 5 करोड़ रुपये भी ऐंठ लिए. झारखंड की सरोज लकड़ा अपने पति की तलाश में 1,200 किलोमीटर दूर से राजस्थान के झुंझुनूं आ पहुंची. तब उसे पति की असलियत पता चली.
आरोप है कि जिले के मुकुंदगढ़ निवासी सुनील कुमार ने न सिर्फ उससे लव मैरिज की. बल्कि उसके 80 रिश्तेदारों से करोड़ों की ठगी कर फरार हो गया. राजस्थान पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
सरोज लकड़ा ने पुलिस को बताया- 17 मई 2023 को झारखंड में सुनील कुमार से मेरी कोर्ट मैरिज हुई थी. फिर 28 दिसंबर को हम दोनों ने चर्च में धूमधाम से शादी की. कुछ महीने तक सब कुछ फिल्मी रोमांस की तरह चलता रहा, लेकिन अचानक 5 अगस्त 2024 को सुनील घर से काम का बहाना मारकर निकला. बोला कि मैं अभी आता हूं. फिर वो कहीं गायब हो गया. फोन भी उसने बंद कर दिया.
नहीं मिला पति का सुराग
अब खुलासा हुआ कि सुनील कुमार ने सरोज के करीब 80 रिश्तेदारों से ट्रेडिंग बिजनेस के नाम पर 5 करोड़ रुपये ठग लिए. और तो और सरोज के नाम से गहने गिरवी रखकर 8 लाख का लोन भी लिया है. सरोज ने अपने पति के खिलाफ झारखंड में एफआईआर भी दर्ज करवा दी है, लेकिन आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है. झारखंड पुलिस भी झुंझुनूं आई थी, लेकिन सुनील का कोई सुराग नहीं मिला. अब राजस्थान पुलिस भी महिला की मदद करने में जुटी है.
राजस्थान पुलिस करेगी मदद
अब पत्नी खुद न्याय की गुहार लेकर अपने 10-12 परिजनों के साथ झुंझुनूं एसपी ऑफिस पहुंची. सरोज ने एएसपी फूलचंद मीणा को ज्ञापन सौंपकर सुनील कुमार को जल्द से जल्द पकडऩे और ठगे गए पैसों की वापसी की मांग की. सरोज ने गुहार लगाई है कि पुलिस आरोपी पति सुनिल को ढूंढकर उससे लूटे गए पैसे वापस दिलवाए. पुलिस ने कहा- हम आरोपी की तलाश कर रहे हैं. जल्द ही वो सलाखों के पीछे होगा.
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार