सेना और नारी शक्ति पर बयानबाज़ी के विरोध में कांग्रेस की जय हिंद सभा, 31 मई से जबलपुर से होगी शुरुआत
जबलपुर: सेना और नारी शक्ति को लेकर भाजपा नेताओं के आपत्तिजनक बयानों और मौजूदा हालात को लेकर कांग्रेस अब मैदान में उतरेगी। देशभर में जय हिंद सभा करने की योजना बनाई गई है। इसकी शुरुआत 31 मई को जबलपुर से होगी। यह आयोजन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। कांग्रेस इस सभा को संबोधित करने के लिए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी या सांसद प्रियंका गांधी को बुलाएगी।
जबलपुर से शुरुआत करते हुए कांग्रेस करेगी जय हिंद सभा
तैयारियों के लिए जबलपुर आए केवलारी विधायक और सह प्रभारी रजनीश सिंह ने बताया कि इन दोनों नेताओं में से किसी एक का आना तय है। देश की पहली जय हिंद सभा को महाकौशल समेत पूरे प्रदेश में संदेश पहुंचाने वाला मेगा इवेंट बनाने के लिए कांग्रेस ने दो विधायकों आरके दोगने को प्रदेश प्रभारी और रजनीश सिंह को सह प्रभारी नियुक्त किया है।
31 मई को आ सकते हैं राहुल या प्रियंका
बुधवार को इन दोनों विधायकों ने जबलपुर के कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों से तैयारियों पर चर्चा की। सभा को कई वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। बैठक के लिए स्थल की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन इसे शहीद स्मारक गोलबाजार में आयोजित करने पर विचार किया गया है। बैठक में विधायक लखन घनघोरिया, पूर्व मंत्री तरुण भनोत, पूर्व विधायक संजय यादव, जिला ग्रामीण अध्यक्ष डॉ. नीलेश जैन ने बैठक की तैयारी और रणनीति पर बात की। संगठनात्मक समन्वय पर विस्तृत चर्चा: बैठक की अध्यक्षता जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, दायित्वों का निर्धारण और संगठनात्मक समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान कौशल्या गोटिया, कमलेश यादव, पूर्व विधायक नित्यांजन खम्परिया, संपत्ति सैनी, सतीश तिवारी, अमरीश मिश्रा, राजेश पटेल, इंदिरा पाठक तिवारी, विजय रजक, सचिन रजक, चमन राय, अनुराग जैन गढ़वाल, राजकिशोर पटेल, अयोध्या तिवारी, अतुल बाजपेयी, संतोष दुबे आदि मौजूद थे।
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार