स्वास्थ्य सेवाओं को मिला बल: NHM ने सात विशेषज्ञ चिकित्सकों की प्रदेश में की तैनाती
रायपुर: छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राज्य के विभिन्न जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को सात नए विशेषज्ञ चिकित्सक मिले हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) द्वारा इन विशेषज्ञों की संविदा नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी:
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि इन नियुक्तियों से राज्य में त्वरित और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। नए विशेषज्ञ डॉक्टरों को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं जिला अस्पतालों में तैनात किया गया है।
जिन चिकित्सकों की हुई नियुक्ति:
डॉ. पियुष देवांगन और डॉ. विवेक सिंह – जिला अस्पताल, बालोद
डॉ. अर्पित यादव – जिला अस्पताल, कबीरधाम
डॉ. शशिकांत कुमार – जिला अस्पताल, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
डॉ. संजय कुमार अग्रवाल – सीएचसी सरायपाली, जिला महासमुंद
डॉ. घनश्याम गंगवानी और डॉ. प्रियंका जोशी – सीएचसी सरगांव, जिला मुंगेली
स्वास्थ्य सेवाओं को मिल रही नई ऊर्जा:
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। विगत एक वर्ष में स्वास्थ्य व्यवस्था को सशक्त करने हेतु कई ठोस कदम उठाए गए हैं। विशेष रूप से दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाने के लिए NHM के तहत बड़ी संख्या में संविदा पर नियुक्तियाँ की गई हैं।
जनवरी 2024 से अप्रैल 2025 तक की नियुक्तियाँ:
88 विशेषज्ञ चिकित्सक
432 चिकित्सा अधिकारी
344 स्टाफ नर्स
87 एएनएम
75 लैब टेक्नीशियन
279 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी
878 अन्य स्वास्थ्यकर्मी
इन नियुक्तियों से प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में सेवाओं की गुणवत्ता में स्पष्ट सुधार देखने को मिल रहा है, जिससे आम नागरिकों को बेहतर उपचार मिल रहा है।
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार