'द ट्रेटर्स' शो में दोस्ती की आड़ में होगा धोखा, करण जौहर का नया ट्विस्ट
करण जौहर का मच अवेटेड ओटीटी शो 'द ट्रेटर्स' अब जल्द ही दस्तक देने वाला है। इस शो का पहला प्रोमो रिलीज हो चुका है। अमेजन प्राइम वीडियो पर इस शो को दिखाया जाएगा। ओटीटी प्लेटफॉर्म के इंस्टाग्राम पर शो का एक प्रोमो आया है, जिसमें करण जौहर शो के बारे में बताते हुए नजर आ रहे हैं।
शो का प्रोमो हुआ रिलीज
'द ट्रेटर्स' शो का पहला प्रोमो जारी किया जा चुका है, जिसके कैप्शन में लिखा गया है- दोस्ती करने के लिए आइए और धोखेबाजी करने के लिए रहिए। इस शो का थीम साफ है लोगों को एक दूसरे को धोखा देना होगा, तभी वो शो में सर्वाइव कर पाएंगे।
कौन-कौन कंटेस्टेंट होगा शामिल?
शो के प्रोमो से इसके कंटेस्टेंट्स के बारे में कोई हिंट नहीं मिला है। हालांकि टीवी और डिजीटल मीडिया के कई स्टार्स हैं जिनके नाम शो के लिए पहले से ही सामने आ रहे थे। इस नामों में करण कुंद्रा, एल्विश यादव, राज कुंद्रा, रफ्तार, उर्फी जावेद जैसे नाम शामिल हैं।
द ट्रेटर्स के बारे में
बता दें 'द ट्रेटर्स' एक इंटरनेशनल हिट रियलिटी शो है, जिसकी सफलता अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और कई दूसरे देशों में देखी जा चुकी है। अब इसका इंडियन वर्जन लेकर आ रहे हैं करण जौहर, जिसमें चालाकी, साजिश और दिमागी खेल का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा। इस शो का कांसेप्ट ऐसा है, जहां कुछ खिलाड़ी वफादार होंगे और कुछ गद्दार।
द ट्रेटर्स खेल का उद्देश्य है धोखे को पकड़ना और सच्चाई को सामने लाना। लेकिन जब हर किसी पर शक किया जाए, तो दोस्त और दुश्मन में फर्क करना आसान नहीं रहता। यह शो सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि मानसिक ताकत, रणनीति और सामाजिक कौशल की चुनौती है। होर्डिंग्स पर दिखाई देने वाले डायलॉग्स में बदलाव भी इसी खेल का हिस्सा है।
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार