बरेली में कब्रिस्तान के पास सो रहे शख्स पर गिराया कचरा, दम घुटने से मौत
कहते हैं न कि मौत कभी भी, कहीं भी और कैसे भी आ सकती है. इसका कोई तय वक्त या जगह नहीं होती. ठीक ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के बरेली से सामने आया है. यहां एक शख्स कब्रिस्तान के पास सो रहा था. तभी वहां नगर निगम की कचरे से भरी गाड़ी आई. कर्मचारियों ने कचरे से भरी ट्रॉली वहीं पर पलट दी. उन्हें इस बात का जरा सा भी इल्म नहीं था कि जहां उन्होंने कचरा फेंका है, वहां कोई सो रहा था. कचरे में दबने से सो रहे शख्स की मौत हो गई.
मृतक युवक की पहचान सब्जी विक्रेता सुनील के रूप में हुई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सुनील की सिल्ट में दबकर दम घुटने से ही मौत की पुष्टि हुई है. पुलिस अब आरोपी ठेकेदार नईम शास्त्री की तलाश में दबिश दे रही है. क्योंकि नगर निगम ने ठेका उस ठेकेदार को दे रखा था, जिसके कर्मचारी ने कचरे की ट्रॉली पलटी.
जानकारी के मुताबिक, नवादा शेखान में रहने वाले 45 वर्षीय सुनील प्रजापति फेरी लगाकर सब्जी बेचा करता था. गुरुवार को शाम करीब चार बजे थकान होने के कारण वह सतीपुर रोड पर कब्रिस्तान के पास पेड़ के नीचे लेटा हुआ था. नगर निगम और ठेकेदार के कर्मचारियों ने नाला सफाई की सिल्ट से भरी ट्रॉली उसके ऊपर पलट दी और वहां से चले गए. कुछ देर बाद परिजन सुनील को देखने पहुंचे तो उस स्थान पर सिल्ट पड़ी थी, जहां वह लेटा था.
उन लोगों को सुनील के सिल्ट में दबे होने का शक हुआ. सिल्ट हटा सुनील को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. सुनील के पिता गिरवर सिंह प्रजापति ने थाना बारादरी में नगर निगम के ठेकेदार नईम शास्त्री पर रिपोर्ट दर्ज कराई है. आरोप लगाया कि साजिश के तहत उनके बेटे पर सिल्ट व मलबा डालकर उसकी जान ली गई है. शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, तो सुनील का गला, नाक और मुंह सिल्ट से भरा मिला. सांस अवरुद्ध हो गई और दम घुटने से उसकी मौत हो गई.
अकेले कमाने वाला था सुनील
सुनील प्रजापति की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घर का अकेला कमाऊ सदस्य होने से परिवार के आगे-रोजी रोटी का भी संकट खड़ा हो गया है. सुनील के परिवार में पत्नी गोमती, दो बेटियां शिल्पी व स्वाति और एक बेटा आर्यन है. दोनों बेटियां इंटर और बेटा दसवीं में पढ़ता है. सुनील डेलापीर मंडी से थोक में सब्जी खरीदकर फेरी लगाकर बेचता था. उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार