बक्सर में बालू माफियाओं का खूनी खेल, ताबड़तोड़ फायरिंग में 4 की मौत
बिहार में आए दिन कहीं न कहीं मर्डर की घटना सामने आ रही है. राज्य के बक्सर जिले में आज शनिवार सुबह बालू के बिजनेस को लेकर कई दिनों से चली आ रही लड़ाई ने विकराल रूप ले लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. अंधाधुंध फायरिंग की वजह से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है. इस फायरिंग में 2 की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 2 की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई. फायरिंग में घायल पांचवें शख्स का वाराणसी में इलाज चल रहा है. उसकी भी हालत नाजुक बनी हुई है.
बक्सर के राजपुर थाना क्षेत्र का अहियापुर गांव आज सुबह फायरिंग की तड़तड़ाहट से कांप उठा. बताया जा रहा है कि गांव में बालू से जुड़े बिजेनस को लेकर विवाद चल रहा था, लेकिन आज एक गुट ने दूसरे गुट के घर पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग शुरू होने से गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया. जब तक कुछ लोग समझ पाते तब तक 5 लोगों को गोली लग चुकी थी.
बालू की दुकान को लेकर हुआ विवाद
फायरिंग में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं और उनका अस्पताल में चल रहा है. मृतकों की पहचान अहियापुर निवासी 40 साल के सुनील सिंह पिता दया शंकर सिंह, 50 साल के विनोद सिंह पिता बबन सिंह और 35 साल के वीरेंद्र सिंह पिता काशीनाथ सिंह के रूप में हुई है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और फायरिंग की जांच में जुट गई है. पुलिस विभाग के आला अफसर भी गांव में पहुंच गए हैं. पुलिस के अनुसार, सड़क किनारे बिक्री के लिए बालू गिराने को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था. अहियापुर के सामने मेन सड़क पर सुनील सिंह की पहले बालू की दुकान पहले से चल रही थी.
विदाई के समय घर पर शुरू कर दी फायरिंग
लेकिन इसी गांव के मनोज और उनके भाई संतोष ने सुनील की बालू की दुकान के पास ही अपना बालू गिरवा दिया. इस पर दोनों पक्षों की जमकर लड़ाई हुई. सुनील पहले से ही मनोज को पास में ही दुकान खोलने से मना कर रहा था.
कल शुक्रवार को सुनील के घर बारात आनी थी, इस बीच मौके का फायदा उठाकर मनोज ने फिर उसकी बालू की दुकान से सटे ही अपना बालू गिरा दिया. इस पर दोनों पक्ष के बीच झगड़ा हुआ. घर में बारात आने की वजह से सुनील का परिवार शांत पड़ गया और उसने शादी के बाद बात करने की बात कही.
लेकिन आज सुबह जब सुनील के घर में विदाई कार्यक्रम चल रहा था तब दूसरे पक्ष के लोग अचानक हथियारों से लैस होकर आ गए और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इस फायरिंग में 3 लोगों की जान चली गई जबकि 2 की हालत नाजुक है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार