बक्सर फायरिंग पर RJD नेता का हमला; “CM नीतीश को एक मिनट भी कुर्सी पर रहने का हक नहीं”
बिहार: बिहार में कानून व्यवस्था का मुद्दा विपक्ष जोर शोर से उठा रहा है. विपक्ष के हमले से नीतीश सरकार बैकफुट पर है. आए दिन आपराधिक घटना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती है. ताजा मामला शनिवार (25 मई) को बक्सर फायरिंग मामले में चार लोगों की मौत का है. घटना के बाद सियासत भी शुरू हो गई है.
राजद ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया. मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि गृह विभाग के सर्वेसर्वा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं. मुख्यमंत्री से गृह विभाग नहीं संभल रहा है. बेहतर है कि मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दें. राजद नेता ने कहा कि NDA सरकार के रहते वारदात रुकने वाली नहीं हैं. बिहार में एक के बाद एक आपराधिक घटना हो रही है. मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "बिहार में अपराधी तांडव मचा रहे हैं. आपराधिक वारदात से लोग कराह रहे हैं. डबल इंजन की सरकार में अपराधियों को संरक्षण प्राप्त है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार क्राइम बुलेटिन जारी कर रहे हैं."
बक्सर फायरिंग मामले में सियासत तेज
उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है. लोगों को घर से निकलने में डर लग रहा है. अपराधी राज से लोग कराह रहे हैं. राजद नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक मिनट भी कुर्सी पर बने रहने का अधिकार नहीं है. बता दें कि बक्सर में बालू रखने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. लाठी डंडों से लैस दो पक्ष आमने सामने आ गए. मारपीट के बाद ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गईं. फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गई है. एक घायल का इलाज चल रहा है.
24 घंटे में हमलावर होंगे गिरफ्तार-BJP
घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है. हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है. गोलीबारी में मारे गए लोगों के प्रति बीजेपी ने संवेदना प्रकट की है. बीजेपी के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने कहा कि सरकार निष्पक्ष रूप से जांच कराएगी. दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी होगी. बालू माफिया के संरक्षण की जांच हो रही है.
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार