डोडा के भद्रवाह में इंटरनेट सेवा 27 मई तक बंद, सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसला
जम्मू कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह शहर के कुछ हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित रहेंगी. सरकार ने ये आदेश दिया है. बताया जा रहा है कि राष्ट्र-विरोधी तत्वों द्वारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा करने के लिए इंटरनेट का दुरुपयोग करने की आशंका के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है. जिसके तहत इंटरनेट 27 मई तक बंद रहेगा. अधिकारियों के मुताबिक गृह विभाग ने पुलिस महानिरीक्षक (जम्मू क्षेत्र) भीम सेन टूटी की सिफारिश पर 37 टावर (रिलायंस जियो के 19 और एयरटेल के 18) पर मोबाइल इंटरनेट सेवा निलंबित करने का आदेश दिया है. प्रमुख सचिव (गृह) चंद्राकर भारती ने आदेश में कहा है कि मोबाइल इंटरनेट सेवाएं 22 मई को रात आठ बजे से लेकर 27 मई को रात आठ बजे तक निलंबित रहेंगी.
भद्रवाह क्षेत्र में इंटरनेट बंद
आदेश में कहा गया है कि दूरसंचार (सेवाओं पर अस्थायी रोक) नियम 2024 के नियम 3 के तहत अधिकृत अधिकारी होने के नाते जम्मू क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक ने दूरसंचार और इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को भद्रवाह क्षेत्र में मोबाइल डेटा सेवा को अस्थायी रूप से निलंबित करने के निर्देश जारी किए हैं. सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह कदम राष्ट्र विरोधी तत्वों द्वारा मोबाइल डेटा सेवाओं (2G/3G/4G/5G) और सार्वजनिक वाई-फाई सेवाओं के संभावित दुरुपयोग को रोकने के लिए उठाया गया है. आशंका है कि इन सेवाओं का उपयोग करके सार्वजनिक व्यवस्था को बाधित करने की कोशिश की जा सकती है.
घाटी में आतंकियों के खिलाफ अभियान
दरअसल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से राज्य में आतंकी और उनके मददगारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. लोगों से साफ कहा गया है कि किसी भी अनजान नंबर पर कोई भी जानकारी शेयर न करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति नजर आने पर फौरन पुलिस को जानकारी दें. पुलिस और सुरक्षाबलों द्वारा चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी बरती जा रही है. आतंकियों के खातमें के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
आप भी हैं शॉर्ट टेम्पर्ड और छोटी-छोटी बात पर करते हैं रिएक्ट? चाणक्य की ये बातें सिखाएंगी कैसे करें इमोशन कंट्रोल
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति