नाम हटाने के नाम पर वसूली! रीडर विक्रम कुमार को SSP ने किया सस्पेंड
बिहार के गयाजी जिले के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय शेरघाटी में पदस्थापित रीडर विक्रम कुमार को एएसपी शेरघाटी के प्रतिवेदन के आधार पर रविवार को एसएसपी आनंद कुमार ने निलंबित कर दिया है।
उक्त जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि रीडर विक्रम कुमार द्वारा सुपरविजन में नाम हटाने का झांसा देकर एएसपी के नाम पर भोले-भाले लोगों से पैसे वसूल जा रहा था।
सरपंच सक्सेना पासवान ने की थी शिकायत
इस संबंध में पकरी पंचायत गुरुआ के सरपंच सक्सेना पासवान ने लिखित शिकायत दी थी और जांच में आरोप सही पाए गए। सरपंच से उक्त रीडर द्वारा सुपरविजन के लिए 20 हजार मांगे थे।
पैसे ऐंठने वाले इस भ्रष्ट रीडर की करतूतें एएसपी के संज्ञान में आने पर जांच करते हुए कार्रवाई की गई। इसके अलावा अन्य मामलों में भी पीड़ितों से पूछता में पैसे ऐंठेने की शिकायत मिलनी शुरू हो गई है।
उन्होंने कहा कि किसी पीड़ित से उक्त रीडर द्वारा जबरन वसूली की गई है तो वे एसडीपीओ कार्यालय में सूचना दे सकते हैं।
कोर्ट की दो टूक: पब्लिक इंटरेस्ट नहीं, अब ‘मनी इंटरेस्ट’ बन गई PIL
Raipur में फायरिंग से हड़कंप, दो सालियां बनीं निशाना, एक की मौत
राहत भरी बारिश के बाद धूप निकली, जल्द लौटेगा गर्मी का असर
व्हाइट हाउस के बाहर गोलीबारी, अटैकर मारा गया, ट्रंप कार्यक्रम में शामिल
‘Mission Drishti’ की सफलता पर दुनिया मुरीद, एलन मस्क ने दी बधाई
शाहीन बाग क्षेत्र में छिपाए गए दस्तावेजों की तलाश तेज
वैश्विक संकेतों से घरेलू बाजार में दिखी मजबूती
MP बिजली विभाग में तबादलों का दौर शुरू: जानें नियम और आवेदन प्रक्रिया