शिलांग हादसा: खाई में मिला राजा रघुवंशी का शव, सोनम की तलाश जारी
इंदौर: शिलांग में हनीमून मनाने गए इंदौर के राजा रघुवंशी का शव गहरी खाई में मिलने की सूचना आई. उनकी पत्नी सोनम की तलाश जारी है. 10 दिनों से दोनों लापता थे. जानकारी के मुताबिक शव को खाई से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है. ये वहीं इलाका है, जहां पर सबसे ज्यादा बारिश होती है. शिलांग पुलिस उनकी अंतिम रील से लोकेशन ट्रेस कर सर्चिंग करने में लगी थी. साकार नगर निवासी 30 वर्षीय राजा रघुवंशी पत्नी सोनम को लेकर हनीमून मनाने शिलांग गया था. 23 मई को दोनों अचानक लापता हो गए. राजा और सोनम ने ओशरा हिल्स क्षेत्र में रील बनाई थी. पुलिस रील में नजर आ रहे स्थान पर ही सर्चिंग कर रही थी.
राजा और सोनम के भाई शिलांग गए थे
दोनों के गुम होने की सूचना मिलने के बाद राजा और सोनम के भाई शिलांग पहुंच गए थे. इस दौरान उन्हें गाइड और होटल वालों से धमकी भी मिली थी. वो बार-बार पुलिस की सर्चिंग सहित गाइड और वाहन किराए पर देने वाले पर सवाल उठा रहे थे.
20 मई को हुई थी शादी
राजा और सोनम की इंदौर में 20 मई को शादी हुई थी. इसके बाद वे बेंगलुरु होते हुए मेघालय पहुंचे थे. यहां 23 मई को आखिरी बार उनकी मां से बात की थी, इसके बाद से ही उनके तीनों मोबाइल ऑफ बता रहे थे.
MP में अनोखी पहल: गाली देने पर लगेगा 500 रुपये का जुर्माना
सैन्य सहयोग से पीछे हटने की खबरों पर चीन की सफाई
हाईकोर्ट सख्त, पहले रिकॉर्ड जांच फिर जारी होंगे परिणाम
90 लाख वोटर्स का नाम कटने का दावा, बंगाल में चुनावी राजनीति गरमाई
काम की तलाश में निकले मजदूर हादसे का शिकार
कांग्रेस का बड़ा फैसला, बारामती सीट पर उपचुनाव नहीं लड़ेगी
तमीम इकबाल की नई पारी, BCB में बदलाव की शुरुआत
बोले- मिलर की मंशा पर नहीं उठाए जा सकते सवाल
महिला को बंधक बनाकर करवाया गलत काम, मामला दर्ज
1000 करोड़ की लागत से तैयार होगा बड़ा प्रोजेक्ट