यूपी से निकली और बंगाल-बिहार पहुंची: दलालों ने दो लड़कियों की जिंदगी को कैसे नरक बनाया
बिहार के पूर्णिया में मानव तस्करी का मामला सामने आया है. उत्तर प्रदेश की रहने वाली 2 नाबालिग बहनों को इंस्टाग्राम के माध्यम से फंसाकर देह व्यापार के दलालों ने बिहार के पूर्णिया में बेंच दिया. यहां नाबालिग से रेडलाइट एरिया में जबरन देह व्यापार का धंधा कराया जा रहा था. हालांकि, पुलिस ने दो दलालों को अरेस्ट कर लिया है.
दोनों दलाल बिहार के पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया थाना के रहने वाले महेश और उसकी पत्नी गीता हैं. दोनों पति-पत्नी लड़कियों को फंसाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेते थे. बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के खोड़ाबार थाना क्षेत्र की रहने वाली 2 बहनें इंस्टाग्राम पर रिल्स बनाया करती थीं. दोनों बहनों से आरोपि़यों ने पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती की, फिर उन्हें काम दिलाने और अच्छी कमाई का सपना दिखाया.
दलाल 3 माह से दोनों लड़कियों के संपर्क में थी
चूंकि दोनों के परिजन एक किसान थे और सब्जी की खेती कर अपना जीविकोपार्जन चलाते हैं. दलाल महिला गीता करीब 3 माह से दोनों लड़कियों के संपर्क में थीं. फिर दोनों के लिए नौकरी, मुफ्त रहना खाना पीना की व्यवस्था हो जाने की बात कहकर जल्दी आने को कहा. इसके बाद दोनों नाबालिग लड़कियां बिना कुछ बताये अपना घर छोड़कर निकल गईं.
बताया जाता है कि लड़कियों ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने से पहले दलाल महिला गीता को फोन कर दिया था. इसके बाद गीता अपने एक साथी को रेलवे स्टेशन रिसीव करने के लिए भेजा. वहीं दूसरी और गीता अपने पति के साथ पूर्णियां जीरो माइल स्थित रेडलाइट एरिया पहुंच गई और फोटो दिखाकर दोनों लड़कियों का सौदा कर डाला.
बताया जाता है कि छोटी बहन जिसकी उम्र 15 साल थी, उसे 1 लाख 20 हजार और बड़ी बहन उम्र 16 वर्ष को 1 लाख 10 हजार में बेचा गया. वहीं रेलवे स्टेशन से ऑटो के माध्यम से दोनों लड़कियों की डिलिवरी पूर्णिया जीरो माइल में दी गई. लड़की देने के बाद गीता पैसे लेकर गायब हो गई.
इंस्टाग्राम ने खोला महिला दलाल गीता का राज
इधर, घर से गायब दोनों लड़कियों के एक साथ गायब होने से परिजन काफी परेशान हो गए. सभी जगह ढूंढने के बाद खोड़ाबार थाने में मामला दर्ज कराया गया. पुलिस ने प्रेम प्रसंग से लेकर सभी एंगल को खंगाल लिया, मगर पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लगा. वहीं जब पुलिस ने दोनों लड़कियों का सोशल मीडिया एकाउंट खंगालना शुरू किया तो महिला दलाल गीता का चैट नजर आया. इसके बाद पुलिस गीता की कुंडली खंगालते हुए बिहार के मोतिहारी पहुंची, जहां से गीता और उसके पति महेश को गिरफ्तार किया.
वही पुलिस की पूछताछ में पता चला कि उसने दोनों लड़कियों को बिहार के पूर्णियां जिले में बेच दिया है. इसके बाद बिना समय गंवाए पूर्णियां पुलिस को इसकी सूचना दी. इसके बाद सदर थाना पुलिस ने गुलाबबाग जीरो माइल कब्रिस्तान टोला मोहल्ले से एक नाबालिग लड़की को बरामद किया, जहां 3 दिनों से उससे देह व्यापार कराया जा रहा था. वहीं दूसरी लड़की को पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर रेडलाइट एरिया से बरामद किया. दोनों लड़कियों ने बताया कि उसे डरा धमका कर उसकी बहन को मार देने की धमकी देकर देह व्यापार कराया जा रहा था. इसलिए दोनों को अलग-अलग जगहों पर रखा गया था. बरामद दोनों लड़कियों को यूपी पुलिस अपने साथ लेकर गोरखपुर चली गई है. यहां मेडिकल और 164 का बयान कराकर परिजन को सौंप दिया जाएगा.
अधिकारी के सम्मान पर हमला: आईपीएस एसोसिएशन मध्यप्रदेश ने विधायक के बयान की निंदा की
चाय की दुकान पर लेते ही पकड़ा गया घूस, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
ग्रेनेड हमले और टारगेट किलिंग की साजिश फेल, दिल्ली-NCR से दो संदिग्ध पकड़े गए
ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती शरद पवार, कार्यक्रम रद्द; बेटी सुप्रिया का हेल्थ अपडेट
ST-SC अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन का लाभ, मात्रात्मक आंकड़ों के लिए उच्च स्तरीय समिति तैयार
डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
कमिश्नरेट सिस्टम का असर: रायपुर में वारंटियों के खिलाफ पुलिस की 'सर्जिकल स्ट्राइक'
पहलगाम बरसी से पहले गरजी इंडियन आर्मी, पाकिस्तान को सख्त संदेश
BRTS हटने के बाद भी नहीं सुधरी इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था, हाई कोर्ट नाराज