बस्ती में फोरलेन पर भीषण हादसा, ट्रक चालक और पंप कर्मी की मौत
बस्ती। फोरलेन पर छावनी थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के पास शनिवार की देर रात 1.30 बजे के करीब ट्रक में यूरिया डलवा रहे चालक, खलासी व यूरिया पंप कर्मी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। इनमें से चालक व यूरिया पंप कर्मी अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल खलासी का उपचार चल रहा है।
चालक राजू उर्फ कूलेंट पुत्र इंद्रपाल, खलासी दीपक पुत्र अरुण कुमार, शंकरपुर गांव के पास स्थित एक यूरिया पम्प पर ट्रक सड़क किनारे खड़ी कर ट्रक के दाहिनी तरफ से यूरिया भरवा रहे थे। उनके साथ एक यूरिया पंप कर्मचारी पृथ्वीराज पुत्र अज्ञात निवासी श्रावस्ती भी था जो ट्रक में यूरिया भर रहा था।
इसी बीच विक्रमजोत से छावनी की तरफ आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची छावनी पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी विक्रमजोत पहुंचाया, जहां ट्रक चालक राजू उर्फ कूलेंट व यूरिया पंप कर्मचारी पृथ्वीराज को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
खलासी दीपक की हालत गंभीर देख उसे अयोध्या स्थित दर्शन नगर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। चौकी इंचार्ज विक्रमजोत शशि शेखर सिंह ने बताया कि ट्रक स्वामी को दुर्घटना की सूचना दे दी गयी है। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बेटी को गले लगाते ही भूल जाता हूं दर्द और चिंता: KL Rahul
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पत्थलगांव – कुनकुरी सड़क मरम्मत में आई तेजी
कृषि क्रांति की ओर बढ़ता जशपुर : किसानों ने रायपुर में किया अध्ययन भ्रमण
वित्तमंत्री ओपी चौधरी का किया गया आत्मीय स्वागत
सुशासन तिहार की शुरुआत : जनभागीदारी से स्वच्छता श्रमदान और जल संरक्षण को मिला बढ़ावा
विभागों का बंटवारा बदला, RBI ने प्रशासनिक ढांचा किया मजबूत
सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभ
‘सनातन विरोधियों पर वार’—राजा भैया का तीखा बयान
टिकट को लेकर खींचतान, शुभेंदु की इच्छा पर शाह का ब्रेक
निवेशकों में सतर्कता बढ़ी, कीमती धातुओं में स्थिरता बनी रही