बुरहानपुर बीटी कॉटन मिल में भीषण आग, खाली कराया इलाका, वीडियो में दिखा खौफनाक मंजर
बुरहानपुर : जिले में रविवार देर शाम आलमगंज स्थित बीटी कॉटन मिल में अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी भयानक थी कि धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था. गणपति थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली बीटी कॉटन मिल में आग लगने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. रहवासियों ने आग की सूचना फायर ब्रिगेड व पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर जिला प्रशासन व निगम प्रशासन पहुंच गया. दमकल की गाड़ियों से आग बुझाने का काम शुरू किया गया.
आनन-फानन में खाली कराए गए आसपास के घर
बीटी कॉटन मिल में आग की सूचना मिलते ही नगर निगम, पुलिस प्रशासन सहित एसडीएम पल्लवी पौराणिक मौके पर पहुंच गईं. राहत कार्य शुरू कराने के साथ आसपास के घरों को खाली कराय गया. फायर ब्रिगेड की मदद से आग को बुझाने का काम युद्ध स्तर पर किया गया. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, प्रशासन कारणों की जांच में जुट गया है. वहीं इस घटना से भारी नुकसान का अंदेशा है.बुरहानपुर एसडीएम पल्लवी पौराणिक ने बताया, '' रविवार देर शाम आलमगंज स्थित बीटी कॉटन मिल में आग लगने की सूचना मिली थी. प्रशासन ने आग बुझाने के लिए दमकल वाहन बुलाए. मिल में भीषण आग लगी थी, जिसके चलते आसपास के क्षेत्र से भी दमकल वाहन पहुंची और सुरक्षा दृष्टि से मिल के समीप रहवासी बस्ती भी खाली कराई गई है.''
गैस की भारी कमी, पाकिस्तान में लोग जान जोखिम में डालकर कर रहे खाना तैयार
‘पेंशन कर्मचारी का अधिकार’, सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम संदेश
बरगी बांध हादसे पर भड़के Sonu Sood, बोले- और कितनी जानें जाएंगी?
केएल राहुल बोले- धोनी की तरह जीतना चाहता हूं 5 IPL ट्रॉफी
‘क्या बेशर्मी है’: स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना
‘जनता के लिए लड़ना था…’ हरभजन सिंह के बयान से सियासत गरमाई
‘नशे में सदन चला रहे हैं CM’, कांग्रेस और अकाली दल का बड़ा प्रहार
सिलेंडर महंगा, अब पेट्रोल की बारी: राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा वार