Meghalaya के SP ने बताई राजा रघुवंशी की मर्डर मिस्ट्री की पूरी डिटेल
नई दिल्ली। इंदौर के राजा रघुवंशी की मेघालय में हनीमून के दौरान हत्या के बाद अब ये मामला देशभर की नजर में गया है। इस मामले की गुत्थी को पिछले महीने से सुलझाने की कोशिश की जा रही थी 2 जून को राजा का शव बुरी हालत में पाया गया। शव की हालात इतनी खराब थी कि पहचानना मुश्किल था, आखिरकार राजा के टैटू के जरिए शव की शिनाख्त हो सकी।
पुलिस का कहना है कि यह एक सोची-समझी साजिश थी, जिसमें सोनम ने अपने पति की हत्या के लिए तीन लोगों को सुपारी दिया। यह जांच दो राज्यों मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश तक फैली और चार लोग गिरफ्तार किए गए।
राजा के शव मिलने के बाद उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी की तलाश जारी थी। लंबी तलाश के बाद, 8 जून 2025 को सोनम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक ढाबे पर मिलीं और उन्होंने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।
कैसे इस अफसर ने सुलझा दी हत्या की गुत्थी?
मेघालय पुलिस के सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसपी) विवेक सियेम ने इस सनसनीखेज मामले को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई। एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि कैसे इस हत्या की 'गुत्थी सुलझी'?
एसपी विवेक सियेम ने बताया कि उनके पास सोनम और राज कुशवाहा के खिलाफ पक्के सबूत हैं, जिनपर हत्या की साजिश रचने का आरोप है। एसपी सियेम ने कहा, "पहले हमें शक था कि शायद यह कोई हादसा हो। उस इलाके में पहले भी कोई लापता हुआ था, इसलिए हमारी टीमें तलाश कर रही थीं।"
हालांकि जब 2 जून को राजा की लाश मिली, तो मामला हत्या का निकला। लाश पर धारदार हथियार के निशान थे। इससे साफ हो गया कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि एक सोचा-समझा कत्ल था।
इसके बाद मेघालय पुलिस ने एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) बनाई। सात दिन के अंदर, पुलिस ने तेजी से काम किया और सबूत जुटाए। दो टीमें मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश भेजी गईं, जहां स्थानीय पुलिस की मदद से चारों आरोपियों को पकड़ा गया।
कब क्या हुआ, राजा रघुवंशी की हत्या के पहले और बाद की पूरी क्रोनोलॉजी
- 11 मई 2025: राजा और सोनम की शादी इंदौर में हुई।
- 20 मई 2025: दोनों हनीमून के लिए मेघालय पहुंचे।
- 22 मई 2025: कपल मावलाखियात गांव में किराए के स्कूटर से पहुंचा।
- 23 मई 2025: राजा और सोनम लापता हो गए। उन्हें आखिरी बार नोंगरीयात में एक होमस्टे से निकलते देखा गया।
- 24 मई 2025: सोहरारिम गांव में उनका किराया पर लिया गया स्कूटर लावारिस हालत में मिला।
- 25 मई 2025: पुलिस ने स्कूटर की पहचान की और पुष्टि हुई कि यह राजा-सोनम ने किराए पर लिया था।
- 2 जून 2025: वेइसावडोंग फॉल्स के पास एक गहरी खाई में राजा की सड़ी-गली लाश मिली। लाश पर धारदार हथियार के निशान थे।
- 7 जून 2025: पुलिस ने तीन आरोपी आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और राज सिंह कुशवाहा को गिरफ्तार किया।
- 9 जून 2025: सोनम गाजीपुर के एक ढाबे पर मिलीं और उन्होंने सरेंडर कर दिया।
राजा के भाई का पहला रिएक्शन
राजा रघुवंशी की हत्या मामले में उनके भाई विपिन रघुवंशी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी खबर सामने आई है और सच कहूं तो हम सभी स्तब्ध हैं, क्योंकि हमने पहले कभी ऐसी खबर नहीं सुनी थी। मैंने इसे कभी देखा भी नहीं था। अब तक हम सोनम की तलाश कर रहे थे और अब सोनम मिल गई है। साजिशकर्ता के तौर पर सोनम का नाम सामने आ रहा है।
शांति वार्ता पर असर, होर्मुज मुद्दे को लेकर United Arab Emirates ने जताई चिंता
Zohran Mamdani की ब्रिटिश किंग से मुलाकात, कोहिनूर वापसी का मुद्दा उठा
EC का बड़ा फैसला, 2 मई को फिर होगा मतदान
भर्ती घोटाले में जांच तेज, मंत्री Ratna Ghosh से ईडी की पूछताछ
हादसा: तीर्थ यात्रियों की बस पलटी, 25 लोग अस्पताल में भर्ती
मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, क्रूज हादसे में रेस्क्यू करने वाले श्रमिकों को इनाम
दुखी परिवार से मिले मुख्यमंत्री, दिलासा देकर संभाला माहौल
गैस की भारी कमी, पाकिस्तान में लोग जान जोखिम में डालकर कर रहे खाना तैयार
‘पेंशन कर्मचारी का अधिकार’, सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम संदेश