शादी से पहले लड़की और उसके परिवार के बारे में कौन सी बातें पता होनी चाहिए? जान लीजिए वरना होगा पछतावा
महात्मा विदुर महाभारत के सबसे बुद्धिमान और न्यायप्रिय पात्रों में से एक माने जाते हैं. उन्होंने जीवन से जुड़े हर पहलू पर गहरी बातें कही हैं चाहे वह राजनीति हो, रिश्ते हों या फिर जीवन के फैसले. विदुर नीति में शादी को एक पवित्र जिम्मेदारी और सोच-समझकर लिया जाने वाला फैसला माना गया है. उन्होंने यह भी बताया है कि शादी सिर्फ दो लोगों का नहीं, दो परिवारों का मिलन होता है. इसलिए विवाह करने से पहले लड़की और उसके परिवार के बारे में कुछ जरूरी बातें जरूर जान लेनी चाहिए, ताकि बाद में कोई पछतावा न हो. आजकल के समय में जहां रिश्ते जल्दबाजी में बनते हैं, वहां विदुर की ये बातें बेहद जरूरी हो जाती हैं. अगर इन बातों पर ध्यान नहीं दिया गया तो शादी के बाद रिश्तों में परेशानी आ सकती है, मनमुटाव हो सकता है और जीवन दुखमय बन सकता है.
1. लड़की का स्वभाव और व्यवहार कैसा है
विदुर नीति कहती है कि किसी भी रिश्ते की नींव अच्छे स्वभाव पर टिकी होती है. अगर लड़की गुस्सैल, घमंडी, या दूसरों से जलने वाली है, तो वह शादी के बाद पूरे घर का माहौल खराब कर सकती है. वहीं अगर वह शांत, समझदार और सहयोगी है तो दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा.
2. लड़की की शिक्षा और सोच को समझना जरूरी है
शादी से पहले यह जानना जरूरी है कि लड़की पढ़ी-लिखी है या नहीं और उसकी सोच कितनी परिपक्व है. क्या वह अपने और पति के भविष्य को लेकर गंभीर है? क्या वह जिम्मेदार है? ये बातें जानने से आगे चलकर तालमेल बैठाना आसान होता है.
3. लड़की के परिवार का स्वभाव और संस्कार
विदुर नीति कहती है कि जिस परिवार में लड़की पली-बढ़ी है, उसके संस्कारों का असर उस पर जरूर पड़ता है. अगर उसके परिवार में रिश्तों को लेकर सम्मान और प्यार है, तो वह लड़की भी वैसा ही व्यवहार अपनाएगी. लेकिन अगर परिवार में झगड़े, नकारात्मकता या बेईमानी है, तो वह संस्कार लड़की में भी दिख सकते हैं.
4. लड़की की इच्छाएं और प्राथमिकताएं क्या हैं?
शादी से पहले यह जान लेना चाहिए कि लड़की की जिंदगी से जुड़ी उम्मीदें क्या हैं. क्या वह घर संभालना चाहती है या नौकरी करना चाहती है? क्या वह माता-पिता के साथ रहना स्वीकार करेगी या अलग रहना चाहती है? यह सारी बातें आपसी समझ के लिए जरूरी हैं.
मध्य प्रदेश: राज्य महिला आयोग में 6 साल का इंतजार खत्म, रेखा यादव बनीं नई अध्यक्ष
यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद