खाकी हुई दागदार: यूपी-112 के सिपाही ने युवती को छत से फेंका, छेड़खानी का विरोध बना जानलेवा, गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां छेड़छाड़ का विरोध करने पर डायल 112 के सिपाही ने लड़की को छत से फेंक दिया. परिजनों का आरोप है कि इस दौरान की लड़की की रीढ़ कि हड्डी टूट गई है. साथ ही उसका एक पैर भी फ्रैक्चर हो गया है. पीड़िता को इलाज के लिए लोहिया अस्पतालमें भर्ती कराया गया है. परिजन का आरोप है कि आरोप सिपाही ने उनके साथ भी मारपीट की है.
लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले लालपुर इलाके में छेड़छाड़ का विरोध करने पर उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही ने एक लड़की से मारपीट करते हुए छत से फेंक दिया है. घटना की जानकारी देते हुए पीड़िता ने बताया कि डायल 112 का सिपाही मुकेश यादव की गलत नजर मेरे ऊपर थी. कई बार आते-जाते हाथ पकड़ लेना, जबरन रास्ता रोका लेना साथ ही वह मुझसे गंदी बातें करता था.
छेड़खानी का विरोध पर पीड़िता को दिया धक्का
इन सब से तंग आकर मैंने सिपाही की पत्नी कुमकुम यादव से शिकायत की तो उन दोनों से मेरी कहासुनी हो गई. इसके बाद पति-पत्नी मेरे पास आते हैं और घटना के सबूत मांगते हैं. साथ ही इस बीच कुमकुम मुझे तुरंत थप्पड़ मार देती और फिर वह दोनों मुझे धमकाने लगते है. इस दौरान जब मैंने उन लोगों का विरोध किया तो उन्होंने मुझे दो मंजिला मकान से नीचे फेंक दिया. साथ ही मेरे घरवालों से बदतमीजी करते हुए सिपाही और उसकी पत्नी ने मारपीट की.
परिजन ने सिपाही पर लगाए गंभीर आरोप
परिजनों का आरोप है कि लड़की को छत से फेंकने की वजह से उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई है. साथ ही एक पैर भी फ्रैक्चर हो गया है. उसे लखनऊ के ही राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. लड़की के पिता ने बताया कि उनका परिवार पिछले लगभग 1 साल से लालपुरवा इलाके में किराए के मकान में रह रहा है. इस फ्लोर के सामने किराए पर एक सिपाही दंपति भी रहता है.
आरोपी सिपाही वर्दी का झाड़ता था रौब
उन्होंने बताया कि सिपाही मुकेश यादव ने उनकी बेटी के साथ कई बार गलत व्यवहार किया और विरोध करने पर वह हमेशा अपनी वर्दी का रौब झाड़ता था. एक दिन तंग आकर बेटी ने सिपाही की पत्नी से उसकी शिकायत की थी. इस बात से बौखलाया सिपाही उसकी पत्नी और उसके साले अंकित यादव ने बेटी से मारपीट करते हुए उसे छत से फेंक दिया. जब मैं मौके पर पहुंचा तो उन्होंने मेरे साथ भी गाली गलौज करते हुए मारपीट की.
आरोपी सिपाही पर FIR दर्ज
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने आरोपी सिपाही के खिलाफ थाने में FIR दर्ज कराई है. मामले की जानकारी देते हुए बीबीडी थाने की पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. सबूतों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है.
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला