जन संवाद से जन कल्याण ही विष्णु के सुशासन का उद्देश्य - अरुण साव
लोरमी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी में आयोजित ‘जनदर्शन’ में क्षेत्रवासियों की समस्याओं व मांगों को सुनकर अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन संवाद से जन कल्याण ही विष्णु के सुशासन का उद्देश्य है। जनता से सीधा संवाद शासन की जवाबदेही का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अब खेती-किसानी का काम शुरू होने वाला है, ऐसे में क्षेत्रवासियों से मिलकर समस्याओं का समाधान किया जाए, यही इस जनदर्शन का उद्देश्य है।
‘जनदर्शन’ में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिकों ने पहुंचकर बिजली, पानी, सड़क, राशन, पेंशन, चिकित्सा, शिक्षा, रोजगार और राजस्व से संबंधित अपनी समस्याएं व मांगें उप मुख्यमंत्री श्री साव से साझा की। श्री साव ने प्रत्येक आवेदन को ध्यान से पढ़कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्परता से कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लोगों की समस्याओं के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ‘जनदर्शन’ में कुल 152 आवेदन प्राप्त हुए।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ‘जनदर्शन’ में लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए वृक्षारोपण के प्रति जागरूक होकर हर गांव में अधिक से अधिक पौधे लगाने का आग्रह किया। उन्होंने जल संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि सभी गांवों के नागरिक बारिश के पानी का विभिन्न माध्यमों से संचय करें, ताकि तालाब भर सके और अन्य जलस्रोत रिचार्ज हो सके। हम सबको मिलकर लोरमी को छत्तीसगढ़ का अग्रणी क्षेत्र बनाना है। कलेक्टर कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, वनमण्डलाधिकारी अभिनव कुमार, अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी, जिला पंचायत के सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, लोरमी के एसडीएम अजीत पुजारी और जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती वर्षा विक्रम सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा जिला व विकासखंड स्तरीय अधिकारी भी ‘जनदर्शन’ मौजूद थे।
नवकारसी विवाद पहुंचा राष्ट्रीय स्तर पर, इंदौर में बड़ा कानूनी एक्शन
केरल में कांग्रेस गठबंधन का जलवा, जीत के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया
‘लोकतंत्र खतरे में’—ममता बनर्जी ने BJP और चुनाव आयोग को घेरा
‘भगवा नहीं छोड़ा’—बंगाल जीत के बाद अमित शाह हुए भावुक, दिया बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल-असम में जीत पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, नितिन नबीन की तारीफ
पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन की चर्चा, नया मुख्यमंत्री कौन हो सकता है?
आज का बड़ा मंगल बेहद खास, जानें पूजा विधि, महत्व और मंत्र
इन 4 राशियों के लिए मंगल का गोचर बेहद शुभ, हर क्षेत्र में सफलता
अपरा एकादशी 2026: व्रत की सही तारीख, पूजा का शुभ समय और पारण कब करें