शिलांग पुलिस की अशोकनगर में बड़ी कार्रवाई, पकड़ा गया सोनम के बैग को ठिकाने लगाने वाला
अशोकनगर: इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड के तार अशोकनगर के साडोरा थाना क्षेत्र से जुड़े होने की बात सामने आई है. शिलांग पुलिस ने अशोकनगर में स्थानीय पुलिस की मदद से बलवीर सिंह अहिरवार नामक एक युवक को हिरासत में लेकर इंदौर ले गई है. जहां उससे पूछताछ की जा रही है.
हिरासत में सुरक्षा गार्ड
जानकारी के अनुसार, बलवीर सिंह साडोरा थाना क्षेत्र के मदागन गांव का रहने वाला है. वह इंदौर में सुरक्षा गार्ड और कारपेंटर का काम करता था. आरोप है कि राजा रघुवंशी की हत्या के बाद उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी एक बैग लेकर इंदौर लौट आई थी. वह इंदौर के एक फ्लैट में ठहरी थी. जहां बलवीर सिंह सुरक्षा गार्ड का काम करता था. बलवीर अशोकनगर का रहने वाला है और घटना के बाद वह अशोकनगर लौट आया था.
ब्रोकर को भी पकड़ा
पुलिस पूछताछ में बात सामने आई थी कि सोनम ने इंदौर के एक फ्लैट में बैग रखा है. शिलांग पुलिस जब इंदौर पहुंची तो फ्लैट बंद मिला. जिसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर ब्रोकर सिलोम जेम्स को पकड़ा. ब्रोकर सिलोम ने पुलिस पूछताछ में बताया कि हो सकता है कि सुरक्षा गार्ड बैग लेकर भाग गया हो. इसके बाद पुलिस अशोकनगर पहुंची और वहां से सुरक्षा गार्ड बलवीर सिंह को हिरासत में ले लिया.
1 पिस्टल और 5 लाख रुपए से भरा था बैग
जानकारी के अनुसार, राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद सोनम एक बैग लेकर इंदौर लौट आई थी. जहां वह एक फ्लैट में रुकी थी. आरोप है कि बैग में 5 लाख रुपए और एक पिस्टल रखी थी. सोनम के जाने के बाद ब्रोकर सिलोम जेम्स ने उस फ्लैट की जांच पड़ताल की थी. इस दौरान सिलोम को एक बैग मिला था, जिसमें 5 लाख रुपए और पिस्टल मौजूद था. सिलोम ने बैग से सारा सामान निकाल लिया था और खाली बैग को सुरक्षा गार्ड से जलवा दिया था.
आज होगी मोहन कैबिनेट मीटिंग, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर हो सकता है फैसला
BJP प्रदेश अध्यक्ष ने किया ऐलान, 9 मई को नए CM की शपथ
सोशल मीडिया पर छाए रघु शर्मा, जानिए कौन हैं
प्लेऑफ की रेस में पिछड़ी Mumbai Indians, लगातार हार का असर बरकरार
विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा, छत्तीसगढ़ के छात्रों को मिल रही स्कॉलरशिप
आदिवासी इलाकों में स्वास्थ्य क्रांति, मोबाइल यूनिट से मरीजों को राहत
बोर्ड परीक्षार्थियों को झटका, ऑनलाइन फॉर्म में आ रही तकनीकी दिक्कत
बिहार में कैबिनेट विस्तार का बड़ा कार्यक्रम, पीएम मोदी और अमित शाह रहेंगे मौजूद
गांव-गांव पहुंचा ऑनलाइन सट्टा, IPL पर सट्टेबाजी करते चार आरोपी पकड़े गए