पूरा यूक्रेन हमारा, सुमी शहर पर कब्जा कर बनाएंगे बफर जोन: पुतिन
मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि पूरा यूक्रेन हमारा है। इसके अलावा उन्होंने यूक्रेनी शहर सुमी को बफर जोन बनाने के लिए कब्जा करने की चेतावनी दी है। पुतिन ने कहा कि रूसी और यूक्रेनी लोग एक ही हैं और इस लिहाज से पूरा यूक्रेन रूस का है। उन्होंने कहा कि वह यूक्रेन की आजादी पर सवाल नहीं उठा रहे, लेकिन यूक्रेन को रूस के कब्जे वाले क्षेत्र को छोड़ना होगा। वहीं यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पुतिन की इस बात को खारिज कर दिया कि रूसी और यूक्रेनी एक ही हैं। रूस सूमी शहर पर कब्जा कर यूक्रेन को कमजोर करना चाहता है। उन्होंने कहा कि पुतिन जंग खत्म करना ही नहीं चाहते हैं।
रूस अभी यूक्रेन के करीब 20 फीसदी हिस्से पर कब्जा कर चुका है, जिसमें क्रीमिया, लुहांस्क क्षेत्र का 99 फीसदी से ज्यादा डोनेट्स्क, जापोरीज्जिया और खेरसॉन क्षेत्रों का 70 फीसदी से ज्यादा और खार्किव, सुमी और द्निप्रोपेट्रोव्स्क क्षेत्रों के कुछ हिस्से शामिल हैं। पुतिन ने हाल ही में यूक्रेन की सीमा से लगे सूमी क्षेत्र में एक बफर जोन बनाने की बात कही थी। इसका मकसद रूस के बॉर्डर इलाकों को यूक्रेनी ड्रोन और तोपखाने के हमलों से बचाना है। रूसी सेना ने सूमी के चार गांवों पर कब्जा किया है, जो अब ग्रे जोन में हैं। रूस का दावा है कि सूमी शहर को बफर जोन में शामिल करने से यूक्रेन की हमले की क्षमता कम होगी।
आज होगी मोहन कैबिनेट मीटिंग, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर हो सकता है फैसला
BJP प्रदेश अध्यक्ष ने किया ऐलान, 9 मई को नए CM की शपथ
सोशल मीडिया पर छाए रघु शर्मा, जानिए कौन हैं
प्लेऑफ की रेस में पिछड़ी Mumbai Indians, लगातार हार का असर बरकरार
विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा, छत्तीसगढ़ के छात्रों को मिल रही स्कॉलरशिप
आदिवासी इलाकों में स्वास्थ्य क्रांति, मोबाइल यूनिट से मरीजों को राहत
बोर्ड परीक्षार्थियों को झटका, ऑनलाइन फॉर्म में आ रही तकनीकी दिक्कत
बिहार में कैबिनेट विस्तार का बड़ा कार्यक्रम, पीएम मोदी और अमित शाह रहेंगे मौजूद
गांव-गांव पहुंचा ऑनलाइन सट्टा, IPL पर सट्टेबाजी करते चार आरोपी पकड़े गए