गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा सीबीजी जागरूकता बैठक सम्पन्न
रायपुर : गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा सतत् योजना के अंतर्गत कम्प्रेस्ड बायोगैस (CBG) पर आधारित एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन नया रायपुर के निजी होटल में किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य CBG-CGD सिंक्रो स्कीम एवं छत्तीसगढ़ में CBG संयंत्र स्थापना के प्रति उद्यमियों को जागरूक करना रहा। इस संवाद के माध्यम से उद्यमियों को हरित ऊर्जा की दिशा में पहल करने और राज्य में टिकाऊ ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर गेल इंडिया लिमिटेड तथा भारत सरकार के अधिकारियों ने CBG नीतियों एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में सीबीडीए (CBDA) के सीईओ सुमित सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित सीबीजी परियोजनाओं की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि राज्य में सीबीजी निवेश की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति के अंतर्गत CBG परियोजनाओं को दिए जा रहे विशेष प्रोत्साहन एवं कर छूट की जानकारी भी साझा की।
बैठक में गेल इंडिया लिमिटेड वरिष्ठ अधिकारी सीजीएम रंजन कुमार एवं मो. नजीब कुरैशी सहित कई उद्योग जगत के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
इस प्रकार फिटनेस बनाये रखें
सेहत के लिए लाभकारी होता है शकरकंद
‘राजा शिवाजी’ ने छह दिन में पार किया बड़ा आंकड़ा
बिहार की नई सत्ता टीम तैयार, PM और नीतीश की कैमिस्ट्री बनी चर्चा का केंद्र
विजय थलापति के नाम के साथ जुड़ा खास टाइटल, फैंस खुश
मुंबई इंडियंस कैंप में सब ठीक नहीं? चर्चाओं का बाजार गर्म
राष्ट्रभक्ति का गौरव बढ़ा, ‘वंदे मातरम’ को मिला विशेष दर्जा
क्या चेपॉक में आखिरी बार दिखेंगे धोनी? फैंस की बढ़ी धड़कनें
दिग्गज अभिनेता के साथ काम करने को लेकर प्रियंका उत्साहित