Karisma Kapoor की शादी में पहुंचकर Akshaye Khanna ने चूमा उनका हाथ
नई दिल्ली। साल 2003 में संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी ने काफी सनसनी मचाई थी। यह साल की सबसे बड़ी शादियों में से एक थी। इस जोड़े ने 29 सितंबर, 2003 को एक गुरुद्वारे में हिंदू और सिख रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की थी। संजय और करिश्मा ने गुरुद्वारे में लावां फेरे लिए, उसके बाद करिश्मा के पैतृक घर, मुंबई में कृष्णा राज बंगले में ग्रैंड सेरेमनी हुई।
किस बॉलीवुड एक्टर को डेट कर रही थीं करिश्मा?
ऐसा कहा जाता है कि करिश्मा और संजय की शादी उस समय की सबसे ग्लैमरस शादियों में से थी। ग्लैमर, राजनीति और बिजनेस जगत की कई नामचीन हस्तियां इस शादी में शामिल हुईं थीं। इस जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए पूरा कपूर खानदान मौजूद था। इतना ही नहीं, फिल्म इंडस्ट्री के कई नामचीन नाम भी इस शादी में शामिल हुए। इनमें से एक नाम अक्षय खन्ना का भी था, जिनके बारे में एक बार कहा जाता है कि वो करिश्मा कपूर को डेट कर रहे थे।
शादी में शामिल हुईं कई बॉलीवुड हस्तियां
बीते दिनों करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी का एक अनदेखा वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स और मशहूर हस्तियों की झलक देखने को मिली। सलमान खान, गोविंदा, अमरीश पुरी, विवेक ओबेरॉय, तब्बू, अक्षय कुमार,राजेश खन्ना और कई अन्य लोग नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे। इनमें अभिनेता अक्षय खन्ना भी शामिल थे, जो कभी करिश्मा से शादी करने वाले थे।
वायरल हो रहे वीडियो में अक्षय को करिश्मा और संजय से मिलते हुए देखा जा सकता है। अक्षय जोड़े का गर्मजोशी से अभिवादन करते हैं और करिश्मा का हाथ चूम लेते हैं। उनके साथ उनके भाई राहुल खन्ना और उनकी मां गीतांजलि खन्ना भी थीं।
मां को नहीं पसंद था दोनों का रिश्ता
कई रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षय खन्ना और करिश्मा कपूर के बीच बहुत अच्छी बॉन्डिंग थी। जब करिश्मा का अजय देवगन से ब्रेकअप हुआ, तो उन्हें अक्षय ने संभाला था। करिश्मा भी अक्षय खन्ना को अपना बहुत अच्छा दोस्त मानती थीं। कुछ समय बाद, दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे और रणधीर कपूर ने भी कथित तौर पर उनके रिश्ते को हरी झंडी दे दी। हालांकि करिश्मा की मां बबीता शिवदासानी को यह रिश्ता पसंद नहीं आया। बबीता ने ही बीच-बचाव किया और शादी नहीं होने दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बबीता इस बात से खुश नहीं थीं, क्योंकि उस समय करिश्मा अपने करियर के शिखर पर थीं। अक्षय एक प्राइवेट पर्सन होने के नाते करिश्मा के साथ अपने रिश्ते या ब्रेकअप के बारे में कभी बात नहीं की।
साल 2013 में दी तलाक की अर्जी
करिश्मा ने साल 2003 में संजय से शादी की और साल 2013 में उनका तलाक हो गया। करिश्मा ने बच्चों के लिए लीगल कस्टडी के लिए लड़ाई लड़ी और जीत गईं। तलाक के बाद संजय ने प्रिया कपूर से तीसरी शादी कर ली। 12 जून, 2025 को करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का अचानक निधन हो गया। करिश्मा अपने दोनों बच्चों के साथ शोक कार्यक्रम में शामिल हुईं।
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार