एजबेस्टन टेस्ट के लिए बदलेगी भारत की प्लेइंग-11
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट एजबेस्टन में 2 जुलाई 2025 से खेला जाना है। पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम की गेंदबाजी कुछ खास नहीं रही।
भारतीय गेंदबाज पहले टेस्ट में 371 रन के लक्ष्य का बचाव नहीं कर पाए और इंग्लैंड ने 5 विकेट से लीड्स टेस्ट अपने नाम किया। अब दूसरे टेस्ट से पहले भारत की प्लेइंग-11 को बदलने की मांग की गई है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने जियोसिनेमा के मैच सेंटर लाइव में कुलदीप यादव को खिलाने की मांग की।
कुलदीप यादव को दूसरे टेस्ट में मिलेगा मौका?
दरअसल, IND vs ENG के बीच खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड से मिली हार के बाद मेहमान टीम के गेंदबाजी आक्रमण पर सवाल उठने लगे हैं। अब दूसरे टेस्ट के लिए कुलदीप यादव को मौका मिलने की डिमांड पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने की है।
मुझे लगता है कि कुलदीप यादव को वापस आना होगा। मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है, लेकिन शार्दुल ठाकुर को बाहर जाना होगा। यह एक बदलाव है जो भारत को करना होगा। जहां तक नीतीश कुमार रेड्डी का सवाल है , मैंने उन्हें पहले टेस्ट के लिए पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया में उनके प्रदर्शन के आधार पर समर्थन दिया था। वह चौथे तेज गेंदबाज की तरह गेंदबाजी नहीं करेंगे, इसलिए भारत को एक कड़ा फैसला लेना होगा। परिस्थितियों की परवाह किए बिना अपने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों को चुनें। आपके पास मोहम्मद शमी जैसा कोई उपलब्ध नहीं है, या पूरी ताकत वाली तेज गेंदबाजी बैटरी नहीं है, इसलिए मैं एक तेज गेंदबाज कम करके कुलदीप यादव को प्लेइंग-11 में लाऊंगा। उन्हें खेलना ही होगा। एक समय था जब भारत चाहे कुछ भी हो - चाहे न्यूजीलैंड में हो या इंग्लैंड में - तीन स्पिनर खेलता था। लेकिन कुलदीप आपकी टीम में हैं, तो उन्हें खिलाएं। केवल इसलिए तेज गेंदबाजों के साथ न जाएं क्योंकि आप इंग्लैंड में खेल रहे हैं। मैं एक तेज गेंदबाज को बाहर कर दूंगा और कुलदीप यादव को लाऊंगा। - कुलदीप यादव
उनके अलावा इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने पीटीआई वीडियो से कहा,
एजबेस्टन में भारत रवींद्र जडेजा को प्लेइंग-11 में बरकरार रख सकता है और कुलदीप यादव को एक्स फैक्टर के रूप में टीम में शामिल किया जा सकता है। एजबेस्टन का विकेट थोड़ा टर्न लेता है, इसलिए आपे पास वह एक्स फैक्टर हैं, जो मुझे लगता है कि बेहतर विकल्प होगा। उसमें कुछ खास बात है। कुलदीप को टर्निंग ट्रैक की जरूरत नहीं है। हमने आईपीएल के दौरान देखा कि वह विकेट से खास टर्न नहीं मिलने के बावजूद बल्लेबाजों को परेशानी में डाला था। - मोंटी पनेसर
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार