शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया इंग्लैंड से हार के बाद तुरंत एक्शन में
भारत की एक युवा टीम शुभमन गिल की कप्तानी में इंग्लैंड दौरे पर है. इस दौरे की शुरुआत उनके लिए कुछ खास नहीं रही. टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच बर्मिंघम खेलना है. ये मैच 2 जुलाई से 6 जुलाई के बीच खेला जाएगा. भले ही इस मुकाबले में अभी 1 हफ्ते का समय है, लेकिन भारतीय खिलाड़ी सीरीज में वापसी करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं. उन्होंने बिना कोई वक्त खराब किए एक बड़ा फैसला लिया है.
लीड्स की हार के बाद नहीं किया वक्त खराब
भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले मैच में मिली हार के बाद अब दूसरा टेस्ट मैच खेलने की तैयारी शुरू कर दी है. टीम इंडिया बुधवार को ही लीड्स से बर्मिंघम के लिए रवाना हो गई, जहां 2 जुलाई से दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत होगी. लीड्स टेस्ट को खत्म हुए 24 घंटे का वक्त भी नहीं हुआ है और भारतीय टीम बर्मिंघम चली गई है. यानी खिलाड़ियों ने आराम की जगह अगले मुकाबले की तैयारी पर ज्यादा जोर दिया है.
लीड्स में हुए पहले टेस्ट में पांच विकेट से मिली हार के बाद खिलाड़ी अब नई ऊर्जा के साथ अगले मुकाबले की रणनीति बनाने में जुट गए हैं. पहले टेस्ट में शुभमन गिल की कप्तानी में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें पांच शतक जड़े गए, लेकिन फिल्डिंग और गेंदबाजी में गलतियों ने उन्हें जीत से दूर रखा. अब बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर होने वाले दूसरे टेस्ट में टीम वापसी की कोशिश करेगी. गिल और कोच गौतम गंभीर इस हार से सबक लेते हुए टीम में संतुलन और रणनीति में सुधार की योजना बनाएंगे. कप्तान गिल के लिए यह एक बड़ी चुनौती होगी.
एजबेस्टन में काफी खराब रिकॉर्ड
एजबेस्टन टेस्ट टीम इंडिया के लिए एक बड़ी चुनौती है. दरअसल, इस मैदान पर टीम इंडिया ने कभी भी इंग्लैंड को टेस्ट में नहीं हराया है. इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच 8 मैच खेले गए हैं. इसमें से 7 मैचों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, एक मैच ड्रॉ रहा है. पिछली बार दोनों टीमें इस एजबेस्टन में साल 2022 में भिड़ी थीं, जहां टीम इंडिया ने 7 विकेट से मुकाबला गंवा दिया था.
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार