बदरीनाथ NH पर बड़ा सड़क हादसा, अलकनंदा में समाई श्रद्धालुओं की टेंपो ट्रैवलर
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में भयानक बस हादसा हुआ है. बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर घोलतीर में एक टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिर गई है. बस हादसे से हड़कंप मच गया है. टेंपो ट्रैवलर उफनती अलकनंदा नदी में समा गई है. इस बस में 18 तीर्थ यात्री बताए जा रहे हैं.
टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिरी: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेंपो ट्रैवलर हादसे के दौरान 5 लोग छिटककर पहाड़ी पर अटक गए. बाकी लोगों की खोजबीन जारी है. राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं. हादसा तब हुआ जब बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर घोलतीर के पास एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सीधे अलकनंदा नदी में समा गई. यह टेंपो ट्रैवलर तीर्थयात्रियों को लेकर बदरीनाथ धाम की ओर जा रही थी. हादसे के दौरान इसमें सवार पांच से छह यात्री पहाड़ी पर ही छिटक गए और घायल हो गए. जबकि अन्य यात्रियों के टेंपो ट्रैवलर के साथ नदी में जा गिरे.
रेस्क्यू अभियान जारी: दुर्घटना की सूचना मिलते ही घोलतीर पुलिस चौकी से पुलिस बल और रुद्रप्रयाग से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया. नदी का तेज बहाव राहत और बचाव कार्य में चुनौती बना हुआ है. बचाव टीम लगातार प्रयास कर रही है. स्थानीय ग्रामीणों ने भी राहत और बचाव कार्य में सहयोग किया है. हादसे के बाद से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है. अभी तक कितने लोग लापता हैं और कितने सुरक्षित हैं, इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है.
कार भी खाई में गिरी: इधर रुद्रप्रयाग जिले में ही एक और हादसा हुआ है. सन बैंड के पास बुधवार रात एक कार हादसे का शिकार हो गई. कार बेकाबू होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. कार सवार चमोली जिला सहकारी बैंक सतेराखाल शाखा के मैनेजर की हादसे में मौत हो गई.
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार