वेस्टइंडीज के गेंदबाजों का कहर, पहले दिन गिरे कुल 14 विकेट
नई दिल्ली। जायडेन सील्स और शमार जोसेफ ने शानदार गेंदबाजी कर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट में धमाल मचाया। इन दोनों के आगे ऑस्ट्रेलियाई टीम के बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए। केनिंगस्टन ओवल में ओपनिंग टेस्ट के पहले दिन कंगारूटीम 180 रन पर ऑलआउट हो गई।
विडींज का पेस अटैक ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के लिए काल बनकर आया। इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने पहले दिन के खेल तक 57 रन पर 4 विकेट गंवाए। कप्तान पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ने भी कुल 4 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की मैच में वापसी कराई।
विंडीज के दो गेंदबाज ने काटा बवाल
दरअसल, वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत शानदार रही। पहले दिन वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन, वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों के सामने कंगारू टीम 180 रन पर ही ऑलआउट हुई।
जायडेन सील्स और शमार जोसेफ ने कुल 9 विकेट चटकाए। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिकने दिया। सील्स ने 60 रन देकर 5 विकेट चटकाए, जबकि जोसेफ ने 46 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। कंगारू टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन ट्रेविस हेड (59) बनाए, जबकि उस्मान ख्वाजा के बल्ले से 47 रन निकले।
बता दें कि स्टीव स्मिथ चोट के कारण पहला टेस्ट मैच नहीं खेल रहे हैं और वहीं, मार्नस को मौका नहीं मिला गया। कंगारू टीम ने सैम कॉन्स्टास को डेब्यू का मौका दिया, जिसमें वह महज 3 रन ही बना सके और शमार जोसेफ की गेंद पर LBW आउट हुए। उसी ओवर में कैमरन ग्रीन भी आउट हो गए। एक बार जीवनदान मिलने के बाद वह सील्स की गेंद पर पुल शॉट खेलकर पवेलियन लौटे। शाई होप ने उनका कैच लपका।
पहले दिन स्टंप्स तक वेस्टइंडीज ने बनाए 57 रन
इसके जवाब में वेस्टइंडीज की शुरुआत भी खराब रही। दोनों ओपनर्स क्रैग और जॉन सस्ते में पवेलियन लौटे। कीसी के बल्ले से महज 20 रन निकले। ब्रैंडन किंग (23) और रोस्टन चेज (1) रन बनाकर नाबाद लौटे। पहले दिन के खेल में स्टंप्स तक विंडीज टीम का स्कोर 4 विकेट खोकर 57 रन रहा।
आप भी हैं शॉर्ट टेम्पर्ड और छोटी-छोटी बात पर करते हैं रिएक्ट? चाणक्य की ये बातें सिखाएंगी कैसे करें इमोशन कंट्रोल
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति