Rajinikanth की Coolie में इस एक्टर का होगा कैमियो
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म सितारे जमीन पर को लेकर चर्चा में हैं। अब एक्टर को लेकर एक और बड़ा अपडेट आ रहा है। खबर है कि आमिर खान इस साल के सबसे बड़े सिनेमाई पलों में से एक रजनीकांत की कुली में कैमियो करते नजर आएंगे।
आखिरी के 15 मिनट में दिखेगा एक्शन
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार खान का कुली में 15 मिनट के धमाकेदार कैमियो में नजर आएंगे,जिसमें सुपरस्टार रजनीकांत के साथ एक्शन से भरपूर क्लाइमेक्स देखने को मिलेगा। कथित तौर पर, फिल्म के आखिरी 15 मिनट में दोनों अभिनेताओं के बीच एक हाई-वोल्टेज एक्शन सीक्वेंस प्लान किया जा रहा है। इसे राजस्थान में शूट किया गया है और इसे फिल्म के प्रमुख हाइलाइट्स में से एक माना जा रहा है।
आमिर खान ने शेड्यूल किया लॉक
आमिर ने कथित तौर पर इस शूट के लिए 10 दिनों का शूटिंग शेड्यूल लॉक कर लिया है, वहीं कुछ सूत्रों का दावा है कि यह एक सामान्य कैमियो से कहीं अधिक होगा। प्रोडक्शन से जुड़े सूत्रों ने न्यूज पोर्टल को बताया, "कुली में रजनीकांत और आमिर का पावर-पैक एक्शन और टकराव वाला सीक्वेंस होगा। अपने परफेक्शनिज्म के लिए जाने जाने वाले बॉलीवुड अभिनेता ने कुली के इस सीन के लिए 10 दिनों का शूट शेड्यूल रखा था, जो कैमियो से कईं ज्यादा है। दोनों आइकन एक बड़े पैमाने पर फेस-ऑफ में स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे, जो गहरे संवादों और मनोरंजक एक्शन से भरपूर होगा।" बड़े पैमाने पर बनीं यह एक्शन थ्रिलर कथित तौर पर 350 करोड़ रुपये के भारी बजट पर बनी है।
कुली का ऑफिशियल म्यूजिक वीडियो 25 जून को जारी किया गया था। Chikitu नाम का एनर्जेटिक डांस ट्रैक सुनने में भी काफी मजेदार है।
कब रिलीज होगी फिल्म?
रजनीकांत और आमिर के अलावा, कुली में नागार्जुन, उपेंद्र और श्रुति हसन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित और सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित यह फिल्म 14 अगस्त को कई भारतीय भाषाओं में बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है।
आप भी हैं शॉर्ट टेम्पर्ड और छोटी-छोटी बात पर करते हैं रिएक्ट? चाणक्य की ये बातें सिखाएंगी कैसे करें इमोशन कंट्रोल
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट