मैगी बेचने वाली कंपनी ने बोनस शेयर देने के फैसले पर लगाई मुहर
नई दिल्ली। Nestle India के बोर्ड ने गुरुवार, 26 जून को बोनस शेयर देने के फैसले पर मुहर लगाई। कंपनी के बोर्ड मीटिंग में 1:1 के अनुपात में बोनस इक्विटी शेयर जारी (Nestle bonus share issue) करने को मंजूरी दी गई। एक रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रति इक्विटी शेयर पर कंपनी निवेशकों को 1 रुपये की फेस वैल्यू का एक इक्विटी बोनस शेयर जारी करेगी।
भारत में नेस्ले एफएमसीजी के कई प्रोडक्ट बनाती है। आपने इसकी मैगी जरूर खाई होगी। मैगी को लेकर नेस्ले कई बार लाइमलाइट में भी आ चुकी है। यह पहली बार है जब Nestle India ने बोनस जारी करेगी।
रिकॉर्ड डेट पर क्या है अपडेट
बोनस रिकॉर्ड तिथि के बारे में नेस्ले इंडिया ने कहा कि इसकी घोषणा समय आने पर की जाएगी। कंपनी ने एक प्रेस रिलीज में कही, "इक्विटी शेयर प्राप्त करने के लिए कंपनी के सदस्यों की पात्रता निर्धारित करने की रिकॉर्ड तिथि की घोषणा उचित समय पर की जाएगी।"
नेस्ले इंडिया ने बोनस शेयर के फैसले पर अंतिम मुहर लगाते हुए कहा कि बोनस इश्यू कंपनी की प्रतिधारित आय से ₹96.42 करोड़ तक की पूंजी जुटाकर बनाया जाएगा। इस कदम का उद्देश्य शेयरधारकों को इनाम देना और स्टॉक में लिक्विडिटी को बढ़ाना है।
कंपनी के शेयरों में दिखा उछाल
नेस्ले इंडिया की बोर्ड मीटिंग में बोनस शेयर जारी करने के फैसले पर मुहर लगाने के बाद शेयर बाजार में इसके स्टॉक्स में तेजी दिखी। कंपनी के शेयर 1 फीसदी तक भागे। NSE में नेस्ले इंडिया के शेयर 2404.40 रुपये के स्तर पर ओपन हुए और यह 2443.60 रुपये तक गए। इस खबर को लिखे जाने तक कंपनी के शेयर 0.73 फीसदी की बढ़त के साथ 2422.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं।
आप भी हैं शॉर्ट टेम्पर्ड और छोटी-छोटी बात पर करते हैं रिएक्ट? चाणक्य की ये बातें सिखाएंगी कैसे करें इमोशन कंट्रोल
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट