यूपी: PCS से IAS बने 22 अधिकारी—विभाग ने प्राथमिकता के साथ नियुक्ति पूरी की
उत्तर प्रदेश के 22 पीसीएस अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) काडर में पदोन्नति दे दी गई है। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की अधिसूचना के क्रम में इस संबंध में उत्तर प्रदेश के नियुक्ति विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
जारी आदेश के अनुसार, सहारनपुर के अपर आयुक्त भानु प्रताप यादव, यूपीएसएसएससी के परीक्षा नियंत्रक विधान जायसवाल, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव राजेश कुमार सिंह, सिद्धार्थनगर के सीडीओ बलराम सिंह, यीडा के विशेष कार्याधिकारी शैलेंद्र कुमार भाटिया, यूपीपीएससी के उप सचिव देवी प्रसाद पाल, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की सचिव अंजू लता, दिव्यांगजन सशक्तीकरण निदेशालय के संयुक्त निदेशक जयनाथ यादव, अपर निदेशक (प्रशासन) कृषि तथा अपर मेला अधिकारी कुंभ मेला दयानंद प्रसाद को पदोन्नति दी गई है।
इसी तरह से यूपीपीएससी के उप सचिव विनोद कुमार गौड़ व विवेक कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त निदेशक मंडी परिषद सचिन कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व हाथरस बसंत अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वाराणसी वंदिता श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अयोध्या महेंद्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन बिजनौर विनय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन मुरादाबाद गुलाब चंद्र, सदस्य वक्फ न्याायधिकरण लखनऊ राम सुरेश वर्मा , अपर जिलाधिकारी प्रशासन गाजियाबाद रण विजय सिंह, अपर जिलाधिकारी (भूमि अध्याप्ति) गौतमबुद्धनगर राजेश कुमार, उप निदेशक मंडी योगेंद्र कुमार और अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा निदेशालय नीलम को भी आईएएस काडर में पदोन्नति दे दे गई है। इन सभी अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ वेतनमान में तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के लिए कहा गया है।
वॉशिंगटन डीसी की घटना पर PM मोदी की प्रतिक्रिया, हिंसा की कड़ी निंदा
BJP की ऐतिहासिक जीत पर ट्रंप ने मोदी को किया कॉल/मैसेज, क्या कहा?
कॉमेडी से डांस तक का सफर, राकेश बेदी का नया अंदाज आया सामने
पश्चिम बंगाल में सियासी हलचल, BJP महिला CM पर कर रही मंथन
विजय की राजनीति में एंट्री नहीं, अब सीधा CM पद पर नजर
Sandeshkhali गोलीकांड में 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर
कोर्ट की दो टूक: पब्लिक इंटरेस्ट नहीं, अब ‘मनी इंटरेस्ट’ बन गई PIL
Raipur में फायरिंग से हड़कंप, दो सालियां बनीं निशाना, एक की मौत
राहत भरी बारिश के बाद धूप निकली, जल्द लौटेगा गर्मी का असर