धार्मिक यात्रा से लौटा पति, घर पहुंचा तो कुएं में मिली पूरे परिवार की लाशें
शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के जोराई गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। गुरुवार को एक कुएं में एक मां और उसके दो बच्चों के शव मिले। मृतकों की पहचान पिंकी बघेल (28), उनकी बेटी रुचिका (4) और बेटे आनंद (8 माह) के रूप में हुई है। महिला का पति रामनिवास बघेल गांव से बाहर गोवर्धन की परिक्रमा करने गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
यह घटना शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना इलाके के जोराई गांव की है। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने कुएं में तीन शव देखे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों शवों को कुएं से बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए शिवपुरी जिला अस्पताल भेजा गया है।
पति बोला- किसी से नहीं था विवाद
मृतक महिला पिंकी बघेल के पति रामनिवास बघेल ने बताया कि वह अपने साले और साढू के साथ गोवर्धन की परिक्रमा करने उत्तर प्रदेश के मथुरा गए थे। उन्होंने बताया कि बुधवार रात को लौटने के बाद वह अपने साले के घर ही रुक गए थे। सुबह उन्हें इस घटना की सूचना मिली, जिसके बाद वह तुरंत गांव पहुंचे। रामनिवास ने कहा कि पत्नी पिंकी का न तो घर में, न बाहर किसी से कोई विवाद था। समझ नहीं आ रहा कि यह कैसे और क्यों हुआ?
जांच में जुटी पुलिस
बैराड़ थाना प्रभारी रविशंकर कौशल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आत्महत्या, हादसा या हत्या, तीनों पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस परिजन के बयानों के साथ-साथ मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मौत की वजह क्या है।
आप भी हैं शॉर्ट टेम्पर्ड और छोटी-छोटी बात पर करते हैं रिएक्ट? चाणक्य की ये बातें सिखाएंगी कैसे करें इमोशन कंट्रोल
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट