Superman X को लेकर नेटिज़न्स बंटे, किसी ने कहा मास्टरपीस तो किसी की आंखों में आए आंसू
सुपरहीरो फिल्मों के दीवानों के लिए 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है 'सुपरमैन'। जेम्स गन के निर्देशन में बनी ये हॉलीवुड फिल्म फैंस की उम्मीदों पर खरी उतरी? सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रियाएं बताती हैं कि मामला कुछ मिला-जुला रहा। डेविड कोरेन्सवेट, एलन ट्युडिक, ग्रेस चान, एंजेला साराफ्यान जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्साह था। गन के निर्देशन और डीसी स्टूडियोज के बैनर तले बनी इस फिल्म से उम्मीदें आसमान छू रही थीं, लेकिन फिल्म रिलीज होते ही दर्शकों की राय दो हिस्सों में बंट गई।
'मैन ऑफ स्टील' ने लूटी लाइमलाइट
डेविडकोरेन्सवेट ने मैन ऑफ स्टील की भूमिका में कई लोगों को यकीनन इंप्रेस किया और साथ ही एलनट्युडिक, ग्रेसचान, एंजेलासाराफ्यान, माइकलरूकर, सारासैंपायो जैसे कलाकारों की मौजूदगी ने इस फिल्म का ग्राफ और ऊंचा कर दिया। ये फिल्म डीसीस्टूडियोज, ट्रोलकोर्ट एंटरटेनमेंट और द सफरान कंपनी के बैनर तले बनी है।
लोगों के फिल्म पर रिएक्शन्स
इस फिल्म को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'सुपरमैन थोड़ी सामान्य सुपरहीरो भी हो सकता है, लेकिन ये मुझ पर गहरी छाप छोड़ गया। मैं इसे कम से कम दो बार फिर देखूंगा।' वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा, 'हमें रोना नहीं था, लेकिन ये फिल्म देखकर आंसू आ गए। यह मैन ऑफ स्टील को नया जीवन देती है।' इसके अलावा कुछ लोगों ने इसे 11/10 बताया और कहा कि ये फिल्म दिल से, इमोशन्स मे और कॉमेडी में भी गजब की है।”
फिल्म पर नेगेटिव कमेंट्स भी मिले
कई लोग ऐसे भी रहे जिन्हें फिल्म पसंद नहीं आई। एक यूजर ने लिखा, 'जैसा कि मैन ऑफ स्टील फिल्म होनी चाहिए, ये वैसी नहीं है। ये सुपरमैन नहीं, एक सुस्त और निराश कर देने वाला किरदार दिखा रहा है। अगर एक सामान्य एक्शन फिल्म देखनी हो तो ठीक है, लेकिन किसी भी संतुष्टि के साथ 3/10 देने लायक एक सुपरमैन मूवी नहीं। मैंने इतनी खराब मैन ऑफ स्टील फिल्म पहले नहीं देखी।'
तकनीकी टीम ने किया अच्छा काम
जेम्सगन, जेरीसीगल और जोशुस्टर द्वारा लिखित इस कहानी के विज़ुअल इफ़ेक्ट्स (CGI) को बहुत खास नहीं माना गया, जबकि कुछ तकनीकी पहलुओं, जैसे कि बैकग्राउंड स्कोर, को केवल औसत दर्जा रेटिंग ही मिली है।
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार