47 शहरों में एक साथ रोजगार मेला, पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए करेंगे संबोधित
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को सुबह लगभग 11 बजे वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए 16वें रोजगार मेले में विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त 51 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे।
प्रधानमंत्री नियुक्त लोगों को संबोधित भी करेंगे
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नियुक्त लोगों को संबोधित भी करेंगे। रोजगार मेले का उद्देश्य युवाओं को सशक्त बनाने और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है।
पीएम मोदी ने खुद दी जानकारी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवा साथियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए हम कृतसंकल्प हैं। इसी कड़ी में कल 12 जुलाई को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक और रोजगार मेले का हिस्सा बनूंगा, जिसमें हजारों युवाओं को नियुक्ति-पत्र सौंपे जाएंगे।
16वां रोजगार मेला देश भर में 47 स्थानों पर होगा
देश भर में आयोजित रोजगार मेलों के माध्यम से अब तक 10 लाख से ज्यादा भर्ती पत्र जारी किए जा चुके हैं और 16वां रोजगार मेला देश भर में 47 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। ये भर्तियां केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में हो रही हैं।
रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, डाक विभाग आदि जगहों पर हुआ है चयन
देश भर से चुने गए नए कर्मचारी रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, डाक विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, तथा अन्य विभागों और मंत्रालयों में शामिल होंगे।
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार