टेनिस और टशन: जान्हवी कपूर रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग पहुंचीं विंबलडन, तस्वीरों ने खींचा ध्यान
बॉलीवुड के कई सितारे इन दिनों विंबलडन जा रहे हैं। विराट कोहली, अनुष्का शर्मा और अवनीत कौर पहले ही यहां जा चुके हैं। जान्हवी कपूर 11 जुलाई को विंबलडन में सेमी फाइनल मैच देखने पहुंचीं। अभिनेत्री को उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ मैच का आनंद लेते हुए देखा गया। ये दोनों कार्लोस अल्काराज और टेलर फ्रिट्स का मैच देखते नजर आए। यहां पहुंच कर उन्होंने एक चैनल को बताया है कि वह यहां पहली बार आई हैं।
पहली बार विंबलडन पहुंची जान्हवी कपूर
जान्हवी कपूर ने स्टार स्पोर्ट्स से बताया 'मैं यहां पहली बार आई हूं। यह बहुत अच्छी जगह है। जहां तक मैं जानती हूं यह पूरी दुनिया में सबसे पुराना टेनिस टूर्नामेंट है। मैं यहां आकर रोमांचित हूं। मैंने इसके बारे में बहुत सुना है। मैंने न सिर्फ यहां के खिलाड़ियों के बारे में सुना है बल्कि स्ट्रॉबेरी और क्रीम के बारे में सुना है। मैं इन्हें खाना चाहूंगी।' यहां पहुंचकर जान्हवी ने कई पोज दिए।
रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ दिखीं जान्हवी
कई सोशल मीडिया यूजर्स ने जान्हवी और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड को देखते ही उनकी तस्वीरें सोशल मीडिय पर शेयर करनी शुरू कर दीं। इस दौरान जान्हवी ने फ्रॉक जैसी ड्रेस पहनी हुई थी, जिस पर कढ़ाई थी। वहीं शिखर ने नीले रंग का सूट पहना हुआ था।
जान्हवी ने नहीं कबूली रिश्ते की बात
यह पहली बार नहीं है जब शिखर और जान्हवी एक साथ नजर आए हैं। इससे पहले भी वह कई बार एक साथ देखे गए हैं। हालांकि यूजर्स एक बार फिर उनके रिश्ते को लेकर अटकलें लगाने लगे हैं। हालांकि ना तो जान्हवी ने और ना ही शिखर ने अपने रिश्ते की बात कबूली है।
जान्हवी कपूर का वर्कफ्रंट
जान्हवी कपूर इन दिनों कई फिल्मों में काम कर रही हैं। वह राम चरण के साथ फिल्म 'पेद्दी' की शूटिंग कर रही हैं। यह फिल्म 27 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है। जान्हवी कपूर बॉलीवुड की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की शूटिंग कर रही हैं। उनके साथ वरुण धवन हैं। यह फिल्म 12 सितंबर 2025 को रिलीज होगी।
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार