यूपी के पीलीभीत में कोल्ड ड्रिंक बना ज़हर, एक बच्चे की मौत, तीन की हालत नाजुक
पीलीभीत : पीलीभीत में कोल्ड ड्रिंक पीने के कुछ देर बाद जहानाबाद क्षेत्र के गांव निसरा में एक ही परिवार के चार बच्चों की हालत बिगड़ गई। आनन फानन परिजन सभी बच्चों को शहर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां कुछ देर बाद एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि अन्य का उपचार जारी है।
मामला बृहस्पतिवार देर रात का है। बताया जाता है कि जहानाबाद क्षेत्र के निसरा गांव निवासी गुड्डू और जुम्मा के परिवार के बच्चे गांव की एक दुकान से कोल्ड ड्रिंक खरीदकर लाए थे। कोल्ड ड्रिंक को परिवार की जोया (आठ वर्ष), हसन (नौ वर्ष), अलशिफा (पांच वर्ष) व एक अन्य बच्चे ने पीया था।
परिवार में मचा कोहराम
कुछ ही देर बाद बच्चों के पेट में दर्द शुरू होने के साथ उल्टी होने लगी। इससे परिजन घबरा गए। तुरंत बच्चों को शहर के एक निजी अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। जहां मासूम जोया की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि तीन अन्य बच्चों का उपचार जारी है। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि परिजनों ने किसी प्रकार का कोई आरोप लगाने से इनकार कर दिया ना ही कोई तहरीर दी गई। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम
11 दिनों की मशक्कत के बाद बुझी जापान की आग, हालात काबू में
BJP ने असम में रचा इतिहास, तमिलनाडु में TVK ने बिगाड़ा समीकरण