सीएम योगी बोले- कठिन परिश्रम से कांवड़ ला रहे शिवभक्त, शरारती तत्वों को न दें कोई मौका
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांवड़ यात्रा भगवान शिव की भक्ति करने वाले शिवभक्तों के लिए काफी मायने रखती है। लेकिन, कुछ लोग लगातार सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से यात्रा को बदनाम करने में लगे हुए हैं। कोई इस तरह का कृत्य ना करे, इसलिए कठिन परिश्रम और तप से कांवड़ ला रहे कांवड़िये ऐसा कोई काम ना करें, जो शरारती तत्व इसे मुद्दा बनाएं। रविवार को मोदीपुरम में शोभित विवि के बाहर हाईवे पर लगाए गए मंच से पुष्प वर्षा करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह बात कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरठ के औघड़नाथ मंदिर से लेकर अन्य मंदिरों में जलाभिषेक करने के बाद शिवभक्तों की कांवड़ यात्रा पूरी होती है। शिव भक्त हरिद्वार के अलावा अन्य स्थानों से गंगाजल लेकर कठिन परिश्रम और तप से जल ला रहे हैं। यात्रा के दौरान उन्हें सावधान रहना चाहिए कि कोई उपद्रवी या शरारती तत्व इस यात्रा को बदनाम करने के लिए उनका जल अपवित्र ना करें।
सीएम ने कहा कि यदि इस तरह का कोई मामला होता भी है, तो कानून अपने हाथ में ना लें और तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचना दें। उन्होंने कहा कि उपद्रव करने वालों की उन्हें सब खबर है, सभी उपद्रव की सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध हैं। यात्रा के समापन के बाद इन उपद्रवियों की फोटो निकालकर पोस्टर लगाए जाएंगे और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कहा कि यात्रा में सभी कांवड़िये पुलिस का सहयोग करें। यात्रा में हर कोई अपने तरीके से शिवभक्तों की सेवा में लगा हुआ है। आम जनमानस हो, शिविर संचालक हों या प्रशासनिक अधिकारी। शिवभक्तों को कोई परेशानी ना हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है। यातायात, सफाई व्यवस्था आदि के लिए पुलिस और सफाई कर्मचारी हाईवे पर लगे हुए हैं।
उन्होंने, कांवड़ियों से अपील करते हुए कहा कि वे श्रद्धा भाव से बिना उपद्रव किए अपनी यात्रा को संपन्न करें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11:49 पर मंच पर पहुंचे और 12:10 पर वहां से रवाना हो गए। उन्होंने 21 मिनट रुकने के दौरान 9 मिनट 20 सेकेंड तक कांवड़ियों को संबोधित किया।
इस दौरान मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, गुलाम मोहम्मद, पूर्व विधायक संगीत सोम, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, पंडित सुनील भराला, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, विमल शर्मा आदि उनके साथ मंच पर रहे।
“हर राज्य में जनता का भरोसा BJP पर” — जीत के बाद बोले CM मोहन यादव
धूल, गर्मी और एलर्जी से बढ़ सकती है परेशानी, अस्थमा मरीज सावधान
DMK को पीछे छोड़ TVK आगे, विजय बने चर्चा का केंद्र
नरेंद्र मोदी के दौरे पर चर्चा, बंगाल में ज्यादा सक्रियता
बंगाल चुनाव परिणाम का असर बिहार में, नेताओं के बयान सामने
हंटावायरस संक्रमण क्या है? कैसे फैलता है और क्या हैं संकेत
IPL 2026 में चेन्नई को झटका, रामकृष्ण की चोट से बढ़ी चिंता
भारत का खास तोहफा, जमैका के ऐतिहासिक स्टेडियम में नई सुविधा
उमरेठ उपचुनाव में भाजपा का परचम, हर्षद परमार ने मारी बाजी
ओंकारेश्वर में पर्यावरण और रोजगार का संगम, आटे के दीपदान