‘सरजमीन’ में पहली बार एक साथ नज़र आए काजोल और पृथ्वीराज
‘सरज़मीन’ एक ज़बरदस्त मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है जिसमें पृथ्वीराज सुकुमारन, काजोल और इब्राहिम अली खान ने लीड रोल प्ले किया है. नादानियां में एक लवर बॉय की भूमिका निभाने के बाद, इब्राहिम अब सरज़मीन में एक खूंखार अवतार में नजर आएंगें. फिल्म के ट्रेलर में इब्राहिम खान के इंटेंस लुक को देखने के बाद हर कोई इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रह है. चलिए जानते है ‘सरज़मीन’ ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी?
‘सरज़मीन’ ओटीटी पर कब और कहां आएगी?
‘सरज़मीन’ को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है. ये फिल्म थिएटर में नही बल्कि सीधे ओटीटी पर दस्तक देगी. बता दें कि ‘सरज़मीन’ को जियो हॉटस्टार पर 25 जुलाई को रिलीज किया जाएगा. धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस करते हुए करण जौहर ने अपने इंस्टा पर एक पोस्ट भी शेयर की है. जिसमें उन्होंने लिखा. “ यहां हर फैसला एक कुर्बानी है, देश की या अपनों की.. कुछ ऐसी सरजमीन की कहानी है, सरजमीन 25 जुलाई को रिलीज हो रही है सिर्फ जियो हॉटस्टार पर.”
सरजमीन की क्या है स्टोरी?
सरज़मीन विजय मेनन (पृथ्वीराज सुकुमारन) नाम के एक आर्मी अफसर पर फोकस्ड है, जो कश्मी में आतंकवाद के खिलाफ एक लड़ाई लडता है. उसकी पत्नी (काजोल) और एक युवक (इब्राहिम अली खान) भी इस संघर्ष में शामिल हैं. यह फिल्म कश्मीर की राजनीतिक उथल-पुथल भरे माहौल में दायित्व, निस्वार्थता और संघर्ष को गहराई से दिखाती है. इस फिल्म का निर्देशन कायोज़ ईरानी ने किया है.
सरजमीन को कैसे देख सकते हैं?
सरज़मीन 25 जुलाई 2025 से एक्स्क्लूसिवली जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए अवेलेबल होगी. भारत के लीडिंग स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म में से एक, जियो हॉटस्टार अलग-अलग डिवाइस पर ग्राहकों के लिए इस मच अवेटेड रिलीज़ को एक्सेस करने की इजाजत देता है. चाहे आप अपने स्मार्टफ़ोन पर देख रहे हों या स्मार्ट टीवी पर, आप सरज़मीन को हाई-डेफ़िनिशन क्वालिटी में देख सकते हैं, जिसमें कई भाषाओं में सबटाइटल के ऑप्शन भी शामिल हैं. हालांकि इसके लिए जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी है. अगर आपके पास सब्सक्रिप्शन पहले से है तो आप घर बैठे इस थ्रिल से भरी फिल्म को एंजॉय कर सकते हैं.
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल