UK-India डील से मिलेगा बड़ा आर्थिक बूस्ट, 20 अरब डॉलर तक बढ़ेगा व्यापार
India-UK FTA: भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हो गया है। इस समझौते पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ब्रिटेन यात्रा के दौरान हस्ताक्षर किए गए। इस दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री भी मौजूद रहे। इस समझौते पर अब उद्योग जगत के दिग्गजों की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। वेदांता समूह के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि है भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर ऐतिहासिक हस्ताक्षर से दोनों देशों के बीच कारोबार में कम से कम 20 अरब डॉलर की वृद्धि होगी और अधिक रोजगार सृजन होगा।
विश्व की पांचवीं और छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं ने गुरुवार को एक एतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते से सौंदर्य प्रसाधनों और कपड़ों से लेकर व्हिस्की और कारों तक के उत्पादों पर टैरिफ में कटौती होगी। इस समझौते से दोनों देशों के व्यवसायों को अधिक बाजार पहुंच मिलेगा। अग्रवाल ने कहा, "मैं इस ऐतिहासिक समझौते के लिए प्रधानमंत्री मोदी और (ब्रिटेन के) प्रधानमंत्री (कीर) स्टारर्मर को बधाई देता हूं। यह ब्रिटेन और भारत के बीच एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि वे प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि यह समझौता तीन वर्षों की बातचीत के बाद हुआ है और इस समझौते तक पहुंचने में काफी मेहनत लगी है। उन्होंने कहा, "मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) दोनों देशों के लिए फायदेमंद होगा। इससे आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और दोनों देशों में रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर पैदा होंगे।"
अग्रवाल ने आगे कहा, "इससे दोनों देशों के बीच व्यापार में कम से कम 20 अरब अमेरिकी डॉलर की वृद्धि होगी।" अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने पिछले दो दशकों में भारत और ब्रिटेन के बीच आर्थिक संबंधों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी है। उन्होंने कहा, "हमने एक बेहतरीन साझेदारी बनाई है, चाहे वह व्यापार हो, निवेश हो या लोगों के बीच संबंध हों।" यह समझौता ब्रेक्सिट के बाद ब्रिटेन का सबसे बड़ा समझौता है और भारत का किसी यूरोपीय अर्थव्यवस्था के साथ पहला समझौता है, जिसका उद्देश्य दोनों पक्षों के व्यापार का विस्तार करना है।
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महू में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रमाण-पत्र किए वितरित