वाराणसी का अलंकृत अनुभव: लक्ज़री क्रूज़ से देखें गंगा आरती, देखें तस्वीरों में खूबसूरती
वाराणसी : काशी के सबसे बड़े तीन तल वाले लग्जरी क्रूज पर गंगा आरती भी होगी। पर्यटक इस पर योग भी करेंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ भी उठा सकेंगे। इस क्रूज के सबसे ऊपरी तल पर सुबह शाम पर्यटकों के लिए गंगा आरती होगी। तीन बटुक गंगा आरती करेंगे। इसके अलावा सुबह एक घंटे योग होगा। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां होंगी।
वाराणसी पहुंचे गंगोत्री क्रूज में पर्यटक मार्कंडेय महादेव से विंध्यधाम का भ्रमण करेंगे। इस क्रूज में पर्यटकों को खास सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारियां चल रही हैं।
24 कमरों वाले इस क्रूज में पर्यटकों को भारतीय व्यंजन के अलावा बनारस के प्रसिद्ध जायके भी परोसे जाएंगे। बनारसी कचौड़ी-सब्जी, जलेबी, बाटी-चोखा के अलावा गोलगप्पे का स्वाद भी यहां मिलेगा।
क्रूज की यात्रा के लिए ऑनलाइन बुकिंग अगस्त के दूसरे सप्ताह से शुरू हो जाएगी। अलकनंदा क्रूज लाइन अपनी होम साइट के अवाला टूर ऑपरेटरों के माध्यम से भी बुकिंग लेगा।
क्रूज का संचालन रविदास घाट से होगा। रविदास घाट पर खड़े क्रूज को सजाने संवारने का काम शुरू हो गया है। इसकी दीवारों पर काशी की सांस्कृतिक धरोहरों, प्रमुख पर्यटक स्थलों की तस्वीरें लगाई जाएंगी। कमरों में पर्यटन स्टॉलों से संबंधित म्यूरल लगाए जाएंगे।
हाईकोर्ट सख्त, पहले रिकॉर्ड जांच फिर जारी होंगे परिणाम
90 लाख वोटर्स का नाम कटने का दावा, बंगाल में चुनावी राजनीति गरमाई
काम की तलाश में निकले मजदूर हादसे का शिकार
कांग्रेस का बड़ा फैसला, बारामती सीट पर उपचुनाव नहीं लड़ेगी
तमीम इकबाल की नई पारी, BCB में बदलाव की शुरुआत
बोले- मिलर की मंशा पर नहीं उठाए जा सकते सवाल
महिला को बंधक बनाकर करवाया गलत काम, मामला दर्ज
1000 करोड़ की लागत से तैयार होगा बड़ा प्रोजेक्ट
सियासी अटकलें तेज, ओमप्रकाश राजभर की सीट बदलने की चर्चा
गांव के युवक से शादी के बाद नाबालिग हुई प्रेग्नेंट, मेडिकल में सामने आई सच्चाई