उड़ान से पहले प्लेन में दिखे कॉकरोच, कोलकाता में कराई गई सफाई: एयर इंडिया
अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रहे एअर इंडिया के प्लेन में कॉकरोच दिखाई देने के बाद हड़कंप मच गया. इस घटना पर विवाद बढ़ने के बाद एअर इंडिया ने बयान जारी कर माफी मांगी है. एयरलाइन ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए उपयुक्त कदम उठाएंगे.
प्लेन में कॉकरोच मिलने के बाद विवाद बढ़ गया, जिसके बाद एअर इंडिया ने इस पर बयान जारी कर माफी मांगी है. एयरलाइन कंपनी ने कहा, 'सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए मुंबई जा रही फ्लाइट AI180 में दो यात्रियों को दुर्भाग्यवश कुछ छोटे कॉकरोच दिखाई देने से असुविधा हुई. इस पर हमारी केबिन क्रू ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए दोनों यात्रियों की सीटें बदलकर उन्हें उसी केबिन में दूसरी जगह बिठाया, जहां वे बाद में सहज रहे.'
कोलकाता में कराई गई प्लेन की सफाई: Air India
एअर इंडिया ने बताया कि जब प्लेन में डीजल भरवाने के लिए कोलकाता में लैंडिंग कराई गई तो हमारी ग्राउंड टीम ने प्लेन की अच्छी तरह सफाई की ताकि प्लेन में मौजूद कॉकरोच को वहां से हटाया जा सके. इसके बाद वही विमान समय पर मुंबई के लिए रवाना हुआ.
इस घटना की कराएंगे जांच: एयरलाइन
एयरलाइन कंपनी ने सफाई देते हुए कहा कि हम नियमित रूप से विमानों का फ्यूमिगेशन करते हैं फिर भी जमीन पर संचालन के दौरान कभी-कभी कीट-पतंगे विमान में प्रवेश कर जाते हैं. बयान में कहा गया है कि एअर इंडिया इस घटना की विस्तृत जांच करेगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर कॉकरोच प्लेन में कैसे घुसा था.
प्लेन में कॉकरोच मिलने पर Air India ने मांगी माफी
एअर इंडिया ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए जो जरूरी होंगे, हम उपयुक्त कदम उठाएंगे. इस घटना के लिए माफी मांगते हुए कहा एयरलाइन कंपनी ने कहा कि यात्रियों को हुई किसी भी असुविधा के लिए दिल से क्षमा मांगते हैं.
Lenskart पॉलिसी विवाद गरमाया, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी से बढ़ी बहिष्कार की मांग
स्पष्टीकरण न देने वालों पर गिरेगी गाज, संगठन में मचा हड़कंप
अमित शाह का तीखा हमला, बोले—राहुल की पार्टी बंगाल में शून्य पर सिमटेगी
हवाई यात्रियों के लिए गुड न्यूज: बिलासपुर से देश की राजधानी के लिए हवाई मार्ग से जुड़ाव शुरू
शांति वार्ता पर संकट, होर्मुज में फिर भड़का सैन्य तनाव
बयान पर नहीं थम रहा विवाद, BJP ने EC के सामने रखा मुद्दा
आसमान में गरजे सुखोई-मिराज, एक्सप्रेस-वे पर दिन-रात युद्धाभ्यास
क्या आपका पीरियड फ्लो कम हो गया है? तनाव और डाइट हो सकते हैं जिम्मेदार
इंतजार खत्म! यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल शाम 4 बजे जारी