रोज़ खाएं सिर्फ 1 आंवला, 2 हफ्तों में दिखेगा जबरदस्त फर्क – डायटिशियन का दावा
नई दिल्ली। अक्सर हम हेल्दी रहने के लिए महंगे सुपरफूड्स की तलाश में रहते हैं, लेकिन प्रकृति ने हमें कई ऐसी चीजें दी हैं जो सस्ती और बेहद असरदार हैं। जी हां, उन्हीं में से एक है- आंवला! क्या आप जानते हैं कि अगर आप सिर्फ 2 हफ्ते तक रोज एक आंवला खाते हैं, तो आपके शरीर में कई पॉजिटिव बदलाव आ सकते हैं? डायटिशियन सोनिया नारंग भी मानती हैं कि आंवला किसी जादू से कम नहीं है। चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं इसके 6 बेमिसाल फायदों (Amla Daily Benefits) के बारे में।
बालों का झड़ना होगा कम और स्किन करेगी ग्लो
आंवला विटामिन-सी का खजाना है और यह हमारे शरीर में कोलेजन को बढ़ाने का काम करता है। बता दें, कोलेजन एक ऐसा प्रोटीन है जो हमारी त्वचा और बालों के लिए बहुत जरूरी है। जब कोलेजन बढ़ता है, तो बाल मजबूत होते हैं और उनका झड़ना कम हो जाता है। साथ ही, आपकी स्किन पहले से ज्यादा चमकदार और जवां दिखने लगती है।
कमर होगी पतली और पिंपल्स भी होंगे कम
अक्सर हम जो मीठा खाते हैं, उससे हमारे शरीर में इंसुलिन स्पाइक बढ़ जाता है, जिसकी वजह से वजन बढ़ने लगता है और चेहरे पर पिंपल्स भी आ जाते हैं। आंवला इस इंसुलिन स्पाइक को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसका नतीजा यह होता है कि आपकी कमर पतली होने लगती है और चेहरे पर निकलने वाले पिंपल्स भी कम हो जाते हैं।
घुटनों का दर्द होगा दूर और नहीं पड़ेंगे बीमार
अगर आपको घुटनों में दर्द की शिकायत रहती है, तो आंवला आपके लिए एक कमाल की चीज है। आंवला में ऐसे गुण होते हैं जो शरीर में इन्फ्लेमेशन यानी सूजन को कम करते हैं। सूजन ही अक्सर दर्द का कारण बनती है। इसके अलावा, आंवला आपकी इम्युनिटी यानी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है, जिससे आप जल्दी-जल्दी बीमार नहीं पड़ते हैं।
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
3147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का काम शुरु
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर
EC का एक्शन: पीएम मोदी पर टिप्पणी भारी पड़ी, खरगे को नोटिस जारी
किसानों को ग्रामीण क्षेत्र की कृषि भूमि के भूअर्जन पर मिलेगा बाजार दर का 4 गुना मुआवजा
होर्मुज जलडमरूमध्य बना जंग का मैदान: भारत आ रहे 'एपामिनोडेस' जहाज पर हमला
कलयुगी बेटे का कहर, पिता को पीटकर मार डाला
Lenskart पॉलिसी विवाद गरमाया, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी से बढ़ी बहिष्कार की मांग