गौतम गंभीर की जीत वाली खुशी देख नताशा भी रह गईं हैरान, बोलीं- मेरे पति का ये रूप कम दिखता है
नई दिल्ली : इंग्लैंड में गौतम गंभीर की सिचुएशन पर फिल्म ‘कश्मीर की कली’ का वो गाना याद आता है- ‘दीवाना हुआ पागल, सावन की घटा छाई, ये देख के दिल झूमा, ली प्यार ने अंगड़ाई.’ सावन के महीने में ओवल के मैदान पर जो हुआ उसके बाद भारतीय क्रिकेट के दीवाने गौतम गंभीर ऐसे झूमे मानों पागल हो गए हों. ओवल टेस्ट में पल-पल बदलते हालात के बीच क्रिकेट फैंस के प्यार ने भी खूब अंगड़ाइयां भरी. लेकिन, उस रोमांचक टेस्ट का जिस तरह से अंत हुआ, उसके बाद तो गौतम गंभीर गोद में ही चढ़ गए. पति की खुशी का क्या आलम था, उसका हाल खुद उनकी पत्नी नताशा ने मैच के बाद बताया है.
जब गोद में चढ़ गए गौतम गंभीर
टीम इंडिया की जीत की खुशी में गौतम गंभीर इतने चूर हो गए कि जश्न मनाते हुए गोद में चढ़ गए. हेड कोच गंभीर का ये जश्न ड्रेसिंग रूम में मना, जहां सबके साथ तो झूमे, नाचे और गले मिले ही. लेकिन जैसे ही टीम के बॉलिंग कोच मॉर्ने मॉर्केल उनके सामने आए वो सेलिब्रेट करते हुए उनकी गोद में चढ़ गए. मैदान पर सिराज के आखिरी विकेट लेते ही ड्रेसिंग रूम में जश्न का ये माहौल दिखा, जिसका वीडियो भी अब छाया हुआ है.
ओवल की जीत गंभीर के लिए महत्वपूर्ण
गौतम गंभीर के लिए ओवल की जीत, ये खुशी, सीरीज का ड्रॉ होना, सब काफी मायने रखता है. क्योंकि, इससे उनके साथ उनके चाहने वालों का, भारतीय क्रिकेट के फैंस का एक कनेक्शन जुड़ा था. ओवल टेस्ट में मिली जीत गौतम गंभीर की कोचिंग में भारत को मिली बस तीसरी टेस्ट जीत हैं. उनकी कोचिंग में टीम इंडिया ने अब तक 8 टेस्ट गंवाए हैं. और, शायद यही वजह है कि उनके लिए ओवल जीतना और भी महत्वपूर्ण था.
पत्नी नताशा ने बताया गंभीर का हाल
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के लिए ओवल टेस्ट जीतने के क्या मायने हैं? क्यों वो खुशी की खुमारी में मॉर्ने मॉर्केल के गोद भी चढ़ गए? इसका पता उनकी पत्नी नताशा के बताए उनके हाल-ए-दिल से भी चलता है. गौतम गंभीर की पत्नी नताशा ने इंस्टा स्टोरी शेयर की है,जिसमें उन्होंने लिखा है कि ये उनके भरोसे की जीत है. उनके लिए मैच तब तक खत्म नहीं था, जब तक वो पूरी तरह से खत्म नहीं हो गया.
पत्नी नताशा ने जो बताया उसका अंदाजा ड्रेसिंग रूम वाले वीडियो में गौतम गंभीर के दिखे हाव-भाव से भी अच्छे से चलता है.
वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
3147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का काम शुरु