चाईबासा में गश्त के दौरान IED धमाका, CRPF के दो जवान जख्मी
झारखंड : झारखंड के चाईबासा जिले में नक्सल प्रभावित सारंडा जंगल के दीघा इलाके में शुक्रवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी ब्लास्ट में कोबरा बटालियन के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। सीआरपीएफ की टीम इलाके में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चला रही थी, तभी नक्सलियों द्वारा जमीन में छिपाकर रखे गए आईईडी बम में विस्फोट हो गया।
विस्फोट की चपेट में आए जवान, हेलीकॉप्टर से रांची रेफर
जानकारी के मुताबिक, ब्लास्ट की चपेट में आने से दोनों जवान बुरी तरह घायल हो गए। साथियों ने तुरंत उन्हें प्राथमिक उपचार दिया और फिर बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर के माध्यम से रांची के मेडिका अस्पताल भेजा गया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज, उच्च अधिकारी मौके पर रवाना
विस्फोट की आवाज सुनते ही बाकी जवानों ने सतर्कता बरतते हुए इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही उच्च अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। सुरक्षा बल अब पूरे क्षेत्र की गहन तलाशी ले रहे हैं, ताकि नक्सलियों की किसी भी संभावित साजिश को नाकाम किया जा सके।
DGP सिद्ध नाथ को मिला एक्सटेंशन, चुनाव बाद 7 दिन और रुकेंगे केंद्रीय बल
गुजरात में AAP संकट में, प्रदेश महामंत्री सागर रबारी ने छोड़ा पद
FTA पर मुहर: भारत से न्यूज़ीलैंड जाने वाला सामान पूरी तरह टैक्स-फ्री
स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी—लाइफस्टाइल बीमारियां सबसे बड़ा खतरा
अब तक 1500 से ज्यादा पेड़ लगाकर पेश की मिसाल
पूरी रात जागकर जश्न मनाते रहे गांव वाले
दो विदेशी और दो पाकिस्तानी कप्तान मैदान में आमने-सामने
बंगाल में सियासी हिंसा: मिताली बाग की कार पर हमला, सांसद और ड्राइवर घायल
विधानसभा के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा: MLA ट्रैक्टर लेकर पहुंचे, पुलिस संग झूमाझटकी