महागठबंधन प्रत्याशी पर हमला, ड्राइवर गंभीर घायल; पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिहार : महागठबंधन नेता और पूर्व विधायक प्रत्याशी राजमंगल प्रसाद पर जानलेवा हमला हो गया। हालांकि वे सुरक्षित बच गए, लेकिन उनके ड्राइवर के सिर पर चाकू से गंभीर चोट आई है।
घटना राजेपुर थाना क्षेत्र के भड़कुड़वा गांव की है। जानकारी के अनुसार पिपरा विधानसभा के सीपीएम प्रत्याशी राजमंगल प्रसाद मेहसी प्रखंड में जनसंपर्क अभियान के बाद लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी भड़कुड़वा बांध के पास पहुंची, चार–पांच अज्ञात हमलावरों ने रास्ता रोककर हमला कर दिया। हमलावरों ने पिस्टल लहराते हुए उन्हें निशाना बनाने की कोशिश की लेकिन स्थानीय ग्रामीणों की सूझबूझ से एक हमलावर को मौके पर ही पकड़ लिया गया। हमले में ड्राइवर रविकिशन कुमार घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
राजेपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान भड़कुड़वा गांव निवासी अर्जुन सहनी के रूप में हुई है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।
युद्ध का असर भारत तक: तारकोल महंगा, सड़क परियोजनाएं अटकीं
बिश्केक में भारत-चीन रक्षा मंत्रियों की बैठक, Rajnath Singh ने जताई खुशी
युवा क्रिकेटरों के सपनों को पंख, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
बाबा केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 दिनों में 1.5 लाख से अधिक दर्शन
OBC छात्रों के लिए आर्थिक सहायता योजना का ऐलान
सभा में गूंजा छात्राओं का संदेश: Narendra Modi से महिलाओं के लिए लगातार काम करने की मांग
श्रीकांत ने बदानी को घेरा, पुरानी टिप्पणी की दिलाई याद
राजनीति में ‘यू-टर्न’ मुश्किल: Raghav Chadha का बिल बन सकता था बड़ी बाधा