5.84 करोड़ की लागत से बनेगा दुलदुला मार्ग ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
रायपुर : लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशीलता और पहल पर फोटकोसेमर–सजापानी–केंदापानी से कर्राडांड होते हुए दुलदुला तक 5 किलोमीटर लंबे मार्ग के निर्माण के लिए 5 करोड़ 84 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।
अब इस सड़क के बन जाने से न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार जैसी बुनियादी सुविधाओं तक पहुंच भी आसान होगी। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में कीचड़ और गड्ढों के कारण आवाजाही बेहद कठिन हो जाती थी। स्कूल, अस्पताल और बाजार तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क बन जाने से कर्राडांड, केंदापानी और आसपास के कई गांव सीधे विकासखंड मुख्यालय दुलदुला से जुड़ जाएंगे। इससे किसानों को अपनी उपज बाजार तक ले जाने और उचित मूल्य प्राप्त करने में सुविधा होगी। ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा और समय पर पूरा किया जाएगा, ताकि लोग शीघ्र बेहतर सड़क सुविधा का लाभ ले सकें।
ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वर्षों से लंबित यह मांग पूरी होने से पूरे क्षेत्र में विकास का नया अध्याय शुरू होगा। बगिया स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर ग्रामीणों ने उनका आभार व्यक्त किया।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बद्रीनाथ धाम में चमत्कार! माता-पिता को 5 साल बाद मिला बेटा
साय सरकार की पहल से महिलाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान
प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हो रहे हजारों सपनों के घर