शेयर बाजार में हरी झंडी, रिलायंस और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों से मिली मजबूती
व्यापार : शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांकों ने गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी के बीच सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत की। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 373.33 अंक चढ़कर 82,231.17 पर पहुंच गया। ऐसे ही 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 94.3 अंक बढ़कर 25,144.85 पर आ गया।
किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ट्रेंट, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स सबसे ज्यादा फायदे में रहीं। हालांकि, इटरनल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस और टेक महिंद्रा पिछड़ गए। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 1,100.09 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,806.34 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि प्रस्तावित जीएसटी सुधारों और हाल ही में क्रेडिट रेटिंग में सुधार से निवेशकों का विश्वास बढ़ा है। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, 'बाजार में एक दिलचस्प रुझान यह है कि अमेरिका में गिरावट के रुख के विपरीत भारत में लगातार तेजी जारी है। अमेरिका में संभावित बढ़ती मुद्रास्फीति की चिंता वहां के बाजार पर दबाव बना रही है। वहीं, भारत में साहसिक सुधार पहल और बाजार में निरंतर धन प्रवाह बाजार को लचीलापन प्रदान कर रहे हैं।'
एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी और शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहा था, जबकि जापान का निक्केई 225 सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग लाल निशान पर कारोबार कर रहा था। बुधवार को अमेरिकी बाजार अधिकतर गिरावट के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.43 प्रतिशत बढ़कर 67.13 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
बीते दिन का हाल
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार को लगातार पांचवें दिन तेजी के साथ सेंसेक्स 213.45 अंक या 0.26 फीसदी चढ़कर 81,857.84 पर बंद हुआ था। ऐसे ही निफ्टी 69.90 अंक या 0.28 प्रतिशत बढ़कर 25,050.55 पर पहुंच गया था।
राशिफल 30 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बद्रीनाथ धाम में चमत्कार! माता-पिता को 5 साल बाद मिला बेटा