डेंगू संक्रमण से राजधानी बेहाल, स्वास्थ्य विभाग की बड़ी चेतावनी
पटना : बिहार में बारिश और जल जमाव के बाद अब पटना में डेंगू के मामले भी बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। पटना में पिछले 48 घंटे में डेंगू के 28 नए मरीज मिले हैं। विगत 15 अगस्त से अब तक के लिए गये आंकड़ों के अनुसार 15 अगस्त को 6, 16 अगस्त को 4, 17 अगस्त को 9, 18 अगस्त को 2, 19 अगस्त को 13 और बुधवार को 15 नए मरीज मिले हैं। कुल मिलाकर कहा जाय तो अगस्त महीने में लगभग 71 डेंगू के मामले मिले हैं। इसको लेकर सिविल सर्जन डॉ. ने सभी लोगों से विशेष रूप से सावधानी बरतने की अपील की है।
इन क्षेत्रों में बढ़ी मरीजों की संख्या
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पटना सिटी, राजेंद्र नगर, गर्दनीबाग, कंकड़बाग, एजी कालोनी, पाटलिपुत्र कालोनी, कदमकुआं, अनिसाबाद, दीघा घाट, मंदिरी, अनीसाबाद, बहादुरपुर, सैदपुर, खजांची रोड, सिपारा और बांकीपुर अंचल जैसे क्षेत्रों से नये मामले सामने आए हैं, जहां नालियों में जलजमाव और खुले में पानी जमा रहने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं।
ऐसे करें बचाव
डेंगू के मामलों में अत्यधिक वृद्धि के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या में भी बहुत तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इसको लेकर पीएमसीएच, एनएमसीएच, आइजीआइएमएस, न्यू गार्डिनर रोड अस्पताल में डेंगू की जांच और इलाज के लिए मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। इस संबंध में सिविल सर्जन डा. का कहना है कि डेंगू से बचाव ही सबसे बड़ी सावधानी है। इसके लिए घर के आसपास पानी जमा न होने दें, हर सप्ताह कूलर, गमले और अन्य बर्तनों का पानी बदलें। इसके साथ ही उन्होंने पूरी बांह के कपड़े पहनने के साथ-साथ, मच्छरदानी लगाने की सलाह दी है। उन्होंने बच्चों और बुजुर्गों पर विशेष ध्यान देने की भी बात कही। स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा है।
राशिफल 30 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बद्रीनाथ धाम में चमत्कार! माता-पिता को 5 साल बाद मिला बेटा