अक्षय कुमार की इमेज पर विपुल शाह का बयान, कहा- लोग नहीं देते गंभीरता से तवज्जो
मुंबई : फिल्म निर्माता और निर्देशक विपुल शाह और अक्षय कुमार ने एक साथ फिल्म 'नमस्ते लंदन' में एक साथ काम किया है। विपुल का कहना है कि अक्षय कुमार एक शानदार अभिनेता हैं, लेकिन उन्हें उतना सम्मान नहीं मिलता जितना वे डिजर्व करते हैं।
विपुल का अक्षय के अभिनय को लेकर खुलासा
गैलाटा प्लस के एक इंटरव्यू में विपुल ने बताया कि अक्षय को खुद नहीं पता कि वे कितने कमाल के हैं। शुरूआत में लोग उन्हें सिर्फ एक्शन हीरो मानते थे, फिर उन्होंने कॉमेडी फिल्में कीं, लेकिन आलोचकों ने उन्हें गंभीरता से नहीं लिया। विपुल को लगता है कि अक्षय के पास बहुत कुछ करने की क्षमता है।
अक्षय के पंजाबी किरकार को लेकर विपुल की राय
विपुल ने कहा कि अक्षय अलग-अलग किरदारों को आसानी से निभा लेते हैं, चाहे वह हंसी-मजाक का सीन हो या गंभीर सीन। वे हर किरदार में पूरी तरह डूब जाते हैं। विपुल ने यह भी कहा कि अक्षय के करियर में किसी ने उन्हें असली पंजाबी किरदार में नहीं दिखाया। उनकी फिल्म 'नमस्ते लंदन' में अक्षय को एक बेफिक्र, मस्ती पसंद पंजाबी लड़के के रूप में पेश किया गया, जो उनके लिए बहुत स्वाभाविक था। विपुल ने बताया कि अक्षय बार-बार खुद को नए रूप में ढालकर कई साल से दर्शकों के बीच लोकप्रिय बने हुए हैं।
अक्षय का वर्कफ्रंट
हाल ही में अक्षय 'केसरी चैप्टर 2' में नजर आए थे। इस फिल्म के बाद अब अक्षय 'जॉली एलएलबी 3' में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है। यह एक ब्लैक कॉमेडी फिल्म है। भारतीय कानूनी कॉमेडी फिल्मों की जॉली एलएलबी शृंखला का तीसरा भाग है। इस फिल्म में अक्षय के अलावा अरशद वारसी नजर आएंगे।
राशिफल 30 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बद्रीनाथ धाम में चमत्कार! माता-पिता को 5 साल बाद मिला बेटा